एक्सप्लोरर

Basti News: बिना कनेक्शन दिए ही भेज दिया 1 लाख 80 हजार का बिल, उपभोक्ता के उड़े होश, FIR दर्ज

Basti News: बस्ती जिले में बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा सामने आया है. बिना बिजली कनेक्शन के दिव्यांग व्यक्ति को भारी भरकम बिल थमा दिया. दिव्यांग अब बिजली विभाग के ऑफिसों का चक्कर लगा रहा है.

Basti Today News: बस्ती में बिजली विभाग का एक कारनामा सामने आया है. यहां बिना बिजली कनेक्शन के ही बिजली विभाग ने उपभोक्ता को 1.80 लाख रुपए का बील थमा दिए गए. इतने रुपए की रशीद देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए, जिसके बाद दिव्यांग ने इसकी लिखित शिकायत विभाग में की. दिव्यांग को इसके लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

बस्ती जिले में बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा सामने आया है. बिना बिजली कनेक्शन के दिव्यांग व्यक्ति रामफेर को 1.80 लाख का भारी भरकम बिल थमा दिया, बिना कनेक्शन 1.80 लाख का बिजली बिल देख कर दिव्यांग के होश उड़ गए, दिव्यांग अब बिजली विभाग के ऑफिसों का चक्कर लगा रहा है और कह रहा है कि साहब आज तक मैंने बिजली का कनेक्शन तक नहीं लिया, न ही मेरे घर में एक बल्ब जला, लेकिन उस की इस दलील को कोई सुनने वाला नहीं है.

जेई से लड़ाई के बाद बिजली बिभाग ने भेजा 82 हजार का बिल 

वहीं दूसरा मामला लालगंज थाना के जिभियांव गांव का है, जहां पर शोएब नाम के व्यक्ति को बिजली विभाग ने 82 हजार का बिल थमा दिया, जिसके बाद उपभोक्ता के होश उड़ गए. तीन महीने पहले उपभोक्ता का मीटर खराब हो गया था. उस समय 591 रुपए बकाया था. बार बार मीटर बदलने की एप्लीकेशन के बाद भी मीटर नहीं बदला गया तो जिसको लेकर जेई से बहस हो गई और उस के बाद उस का बिजली का बिल जो तीन महीने पहले 591 रुपए बकाया था वह बढ़ कर 82 हजार हो गया. पीड़ित ने इस की शिकायत अधिक्षण अभियंता कार्यालय में दर्ज कराई है, दोनों मामलों पर अधिक्षण अभियंता मनोज सोनकर ने जांच का आदेश दिया है.

मामला दर्ज होने के बाद मीटर की रीडिंग कराई जाएगी 

वहीं इस पूरे मामले पर अधिक्षण अभियंता मनोज सोनकर ने बताया कि दोनों मामलों में शिकायत प्राप्त हुई है. किन कारणों से उनका इतना बिजली का बिल आया है उसकी जांच कराई जा रही है. मीटर में जो रीडिंग होगी उसी के हिसाब से बिल का भुगतान कराया जायेगा.

वहीं दिव्यांग के घर 1.80 लाख का बिना कनेक्शन के बिजली बिल भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कहा गया है. हो सकता है उन्होंने कभी किसी योजना के अंतर्गत बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया हो. अगर उनके घर बिजली का कनेक्शन नहीं है तो उन की समस्या का समाधान कराया जायेगा.

(बस्ती से मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ AIMPLB ने चलाई नई मुहिम, मौलाना और इमामों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget