एक्सप्लोरर

Lakhimpur Incident: शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का बेतुका बयान, बोले- कभी-कभी हो जाती हैं लखीमपुर जैसी दुर्घटनाएं

यूपी में शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने लखीमपुर की घटना को लेकर बेतुका बयान दिया है. उन्होंने लखीमपुर की घटना को दुर्घटना बताया है. मंत्री ने कहा कि दुर्घटनाएं कभी-कभी घट जाती हैं.

Satish Dwivedi on Lakhimpur Violence: लखीमपुर की घटना को लेकर योगी सरकार में शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बेतुका बयान दिया है. सतीश द्विवेदी ने इस घटना को दुर्घटना करार दिया है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी इस तरह की दुर्घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन सरकार ने पूरी मुस्तैदी के साथ पीड़ित परिवार को मदद दी है और उन्हें भी इस दुर्घटना पर दुख है. 

बता दें कि शिक्षा मंत्री बस्ती पहुंचे थे. बस्ती में उन्होंने सबसे पहले मिनी मैराथन कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उसके बाद भी राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित हो रही एडेड जूनियर हाई स्कूल भर्ती परीक्षा का भी निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत की.

मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज भी कसा. प्रियंका गांधी के यूपी को बचाने वाले बयान को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी से बचने की जरूरत है ना कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश को बचा पाएंगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक पूरे देश को लूटने का काम किया है, इसीलिए पूरे देश में कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है. प्रियंका केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए सनसनीखेज बयान देती रहती हैं. 

वही राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई खबर नहीं है. कांग्रेस में केवल घर-घर आने का खेल चल रहा है. कभी सोनिया तो कभी राहुल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन जाते हैं, लेकिन जनता जानती है कि यह सब पिटे हुए मोहरे हैं. सचिन पायलट या और कोई बड़ा नेता कांग्रेस में ऊपर नहीं उठ सकता.

अखिलेश पर भी किया वार
सतीश द्विवेदी ने सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी वार किया. उन्होंने कहा कि जिन्हें भगवान राम, कृष्ण और भारतीय परंपरा से परहेज था आज वह भगवान का नाम ले रहे हैं ये तो अच्छी बात है. मोदी और योगी ने पूरे देश को केसरिया में बना दिया है और अब विपक्ष के नेता भी राम-राम का नाम लेने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- मुलायम सिंह यादव हमारे साथ हैं, सपा से गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

यूपी की 'चोर पुलिस'! चोरों को पकड़ने के बजाय आपस में बांट लिए एक लाख, सभी आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget