एक्सप्लोरर

PM मोदी के जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताने पर मंत्री दयाशंकर सिंह का JDU पर पलटवार, कहा- ये सत्ता के साथ बदलने वाले लोग

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शनिवार को बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यक्रम में बरेली पहुंचे. उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी और अपने विभाग की उपलब्धियां भी गिनाईं.

UP News: भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताने के बयान पर जेडीयू (JDU) को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ज्यादा सीट जीतने के बाद भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को मुख्यमंत्री बनाकर रखती रही, क्योंकि प्रदेश में अमन-चैन का वातावरण रहे, लेकिन सत्ता के कारण नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज में धकेल दिया है. यह लोग सत्ता के साथ बदलने वाले लोग हैं. इनका कोई आदर्श नहीं है. 

निकाय चुनाव में सभी सीट जीतेगी बीजेपी - दयाशंकर

उधर, यूपी में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर मंत्री दयाशंकर ने कहा, 'चुनाव में इस बार शत प्रतिशत सीटों पर बीजेपी की ही जीत होगी. सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बीजेपी जीत दर्ज करेगी. जनता मोदी जी और योगी जी के विकास कार्यों से काफी खुश है.'  वहीं एआईएमआईएम के अध्यक्ष के विवादित बयान को लेकर दयाशंकर ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोग केवल भारत में ही पाए जाते हैं. दयाशंकर ने कहा, ' भारत की सभ्यता और संस्कृति को पूरी दुनिया मानती है.  कोरोना जैसी त्रासदी ने पूरी दुनिया को हिला दिया, अमेरिका, जर्मनी, जापान, फ्रांस जैसे आर्थिक रूप से सम्पन्न देश भी तबाह हो गए, अमेरिका के व्हाइट हाउस में भारत के पंडितों को बुलाकर वेदों का पूजा-पाठ और शांति का पाठ कराया गया. तुलसी को हम सभी माता मानते हैं, उसी का काढ़ा पीकर लोग सही हुए हैं.'

अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाईं

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने प्रशिक्षण शिविर में अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के 24 डिपो बस स्टैंड एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाए जा रहे हैं. जिसमें बरेली का सेटेलाइट बस स्टैंड भी शामिल है. उन्होंने कहा कि आरटीओ ऑफिस आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा. परिवहन मंत्री ने कहा कि जिन पुरानी गाड़ियों की आरसी कट गई थी, वे लोग उसका शुल्क जमा नहीं कर पा रहे थे. हमारी सरकार ने ऐसे लोगों के 1600 करोड़ रुपए माफ किए हैं. अब लाइसेंस के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं. 

ये भी पढ़ें -

UP PET Exam 2022: यूपी में अलग-अलग जगहों से पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्य, दूसरे के बदले दे रहे थे परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget