एक्सप्लोरर

Bareilly Murder Case: बरेली तिहरे हत्याकांड में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 2 महिलाओं समेत 8 को सुनाई मौत की सजा

UP News: बरेली में 10 साल पहले हुए तिहरे  हत्याकांड में अदालत ने 2 महिलाओ समेत 8 अपराधियो को फांसी की सजा सुनाई है. वही एक एक सर्राफा व्यापारी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है.

Bareilly News: बरेली में 10 साल पहले हुए तिहरे  हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने 20 अप्रैल 2014 के डकैती और हत्याकांड मामले में 2 महिलाओ समेत 8 अपराधियो को फांसी की सजा सुनाई है. वही एक एक सर्राफा व्यापारी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. दोनो महिलाओं द्वारा घर की पहले रैकी की गई थी. दोनों महिलाओं ने भीख मांगने के दौरान रैकी की थी. वही पड़ोसियों द्वारा इन महिलाओं को पहचाना गया और उनकी गवाही भी पेश की गई थी. यह छैमार गैंग है जो कि तंबू बनाकर रहते है और एक जगह लूटपाट करके दूसरी जगह पहुँच जाते है.

ADGC दिगम्बर पटेल ने बताया कि वादी मुकदमा रविकान्त मिश्रा ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया था कि वह सुरेश शर्मा नगर (25 ए पार्ट-3) के निवासी हैं. आयकर विभाग पीलीभीत में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. 21 अप्रैल 2014 सुबह 9 बजे घर से पीलीभीत चले गये थे. 23 अप्रैल 2014 की सुबह सूचना मिली कि परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. वह अपने घर आये तो मेनगेट अंदर से बंद था. गैलरी में खिड़की खुली दिखायी दे रही थी और ग्रिल निकली हुई थी. छत का दरवाजा खुला था. जब उन्होंने पास के निर्माणाधीन मकान की छत से अंदर जाकर देखा तो मां पुष्पा की लाश सीढ़ियों के पास पड़ी थी. बेडरूम में भाई योगेश और उनकी पत्नी प्रिया की लाश पड़ी थी. घर का सारा सामान बिखरा हुआ था.

पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ कोर्ट में भेजी थी चार्जशीट
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध डकैती कर हत्या करने, आपराधिक षडयंत्र की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की, जिसमें शेरगढ़ कुड़ला नगरिया निवासी वाजिद, बिथरी चैनपुर डेरा उमरिया निवासी हसीन, यासीन उर्फ जीशान, नाजिमा, हाशिमा, माल खरीदने वाला सर्राफ शाहजहांपुर कोतवाली मोहल्ला चैक, सदर कैंट निवासी राजू वर्मा, सम्भल निवासी समीर उर्फ साहिब उर्फ नफीस, बिथरी चैनपुर डेरा उमरिया निवासी जुल्फाम और फहीम समेत 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी थी.

पुलिस ने जांच में पाया था कि आरोपी पड़ोस के निर्माणाधीन मकान के जरिए रात के समय घर में प्रवेश कर खिड़की की ग्रिल निकालकर घर में दाखिल हुए थे और वादी की बुजुर्ग मां के उठने पर सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी. फिर भाई-भाभी को भी सब्बल और ईंट मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था.

घटना के संबंध में बतया गया कि 2 मई 2014 को मुखबिर से सूचना पर बिथरी के उमरिया गांव में नदी के किनारे स्थित डेरों पर पुलिस ने दबिश दी थी. एक व्यक्ति और दो औरतें मिलीं. तलाशी में चार चांदी के सिक्के बरामद हुए. पेंट की जेब से एक पर्स मिला. जिसमें गुप्ता पौली क्लीनिक का पर्चा मिला. जिसमें पुष्पा देवी का नाम ऊपर लिखा था. दूसरे कागज पर आयकर विभाग योगेश मिश्रा लिखा हुआ था. 

सब्जी बेचने के बहाने करते थे रेकी 
बताया गया कि पकड़ी गयी महिलाओं ने अपना नाम नाजिमा उर्फ कल्लो पत्नी हसीन, दूसरी ने हाशिमा पत्नी यासीन बताया था. व्यक्ति ने अपना नाम वाजिद बताया था. पर्स को देखने पर विजय देव मिश्रा ने रोते हुए बताया कि साहब यह तो मेरे भाई योगेश का है. वाजिद से कड़ाई से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर घटनाक्रम का खुलासा किया था. वाजिद ने बताया था कि सब्बल के सहारे से खिड़की की ग्रिल हटाकर घर में घुसे थे.

3 मई के समाचार पत्र में जब मुल्जिमों के फोटो छपी तो महिलाओं को पहचाना. हसीन, नाजिमा, हाशिमा, यासीन हत्या से पूर्व घर के आसपास सब्जी बेचने के बहाने घूमते फिरते थे और इन लोगों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया. महिलाओं की गवाही दोषसिद्ध करने का महत्वपूर्ण आधार बनीं. ADGC दिगंबर पटेल ने बताया कि घटना में शामिल 8 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है. जबकि ज्वेलरी खरीदने वाले सराफ को उम्र कैद हुई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में कांग्रेस की चाय पर चर्चा, अजय राय ने ओमप्रकाश राजभर को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget