एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में SBI की मुख्य ब्रांच में शार्ट सर्किट से लगी आग, अंदर मौजूद थे ग्राहक और बैंककर्मी

Fire in SBI Branch: बरेली शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के पास भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शार्ट सर्किट से आग लग गई. घटना के वक्त बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहकों और बैंककर्मियों मौजूद थे.

SBI Main Branch Fire: बरेली शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई. घटना के वक्त बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहकों और बैंककर्मियों के मौजूद होने से अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि राहत की खबर ये है कि दमकलकर्मियों की मुस्तैदी के चलते कोई संभावित बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना के बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में यह आग प्रथम तल के एक कमरे में शार्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया.

सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और प्रथम तल में लगे शीशों को तोड़कर आग पर काबू पाया गया. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बैंक शाखा परिसर के अंदर बड़ी संख्या में ग्राहक और बैंककर्मी मौजूद थे. आग लगने से वहां अफरातफरी मच गयी. हालांकि, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. बैंक के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही बैंक प्रशासन इस घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है. दमकलकर्मियों ने बताया कि बैंक में लगे अग्निशमन उपकरण के इस्तेमाल से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया. 

वहीं इस घटना के बारे में बैंक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने से बैंक परिसर में धुआं भर गया जिससे लोगों का दम घुटने लगा, लेकिन उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया. इसके पहले बरेली में शु्क्रवार आधी रात को सराफा बाजार में एक दुकान में आग लगने से दुकान जलकर स्वाहा हो गई. दुकान के पतली गलियों में मौजूद होने के चलते दमकल की गाड़ी को यहां तक पहुंचने में देर लगी. जानकारी के अनुसार दुकान में आग लगते ही देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया. इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पर पहुंची. 

ये भी पढ़ें:

Dehradun: विकास नगर में भूस्खलन से जमींदोज हुए नौ घर और सात गौशालाएं, लोगों को किया जा रहा शिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget