एक्सप्लोरर

'रमजान में Loud Speaker में मिले छूट' मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने की CM योगी से मांग

UP News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रमजान के महीने में लाउडस्पीकर में छूट देने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है.

Ramadan 2025: बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि 'रमजान शरीफ का महीना शुरू हो चुका है और इसमें इफ्तार व सहरी के वक्त में एलान की जरूरत होती है, ऐसे समय में लाउडस्पीकर अगर नहीं बोलता है तो लोगों को दुश्वरी का सामना करना पड़ता है. 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि रमजान शरीफ के महीने में सहरी और इफ्तार के वक्त मुसलमान को सुहुलत और रियायत दी जाए. लाउडस्पीकर का उतरवाकर पक्षपात पूर्ण रवैया न अपनया जाए. हाई कोर्ट का आदेश सबके लिए है, सिर्फ यह आदेश मुसलमान के लिए नहीं है. इसलिए इंसाफ पर आधारित काम होना चाहिए ताकि हुकूमत का भरोसा आवाम पर बना रहे.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने लाउड स्पीकर हटाने को लेकर एक अभियान शुरू कर रखा है, यह अभियान हाईकोर्ट के एक आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए है और यह आदेश आज का नहीं है बल्कि कई साल पुराना है. समय-समय पर सरकार लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अभियान चलाती रहती है. 

लाउडस्पीकर में छूट देने की मांग
उन्होंने कहा कि, रमजान का महीना शुरू हो गया है. सहरी और इफ्तारी के वक्त ऐलान की जरूरत होती है. जब तक लाउडस्पीकर से ऐलान न हो लोगों की नींद की नहीं खुलती है और उसे सहरी का पता नहीं चल पाता है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि रमजान के महीने में लाउडस्पीकर में रियायत दी जाए. 

लाउडस्पीकर पर संजय निषाद ने दिया बयान
इधर,  लाउडस्पीकर से अजान पर यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान सामने आया है. संजय निषाद ने कहा कि "ज़ब ईश्वर - अल्लाह कण -कण में है तो इसकी क्या जरूरत है? कण कण में है ईश्वर तो फिर कड़क आवाज़ क्यों? देश में शांति चले.  बच्चों की पढ़ाई में डिस्टर्बन्स होता है. सुप्रीम कोर्ट का भी ऑर्डर है, लाउड स्पीकर नहीं बजना चाहिए. पहले ठीक था, अब घड़ी आ गयी, अलार्म लगाओ.  संवैधानिक यात्रा पर झाँसी पहुँचे संजय निषाद ने बयान दिया है."

ये भी पढ़ें: Mana Avalanche Update: माणा हिमस्खलन हादसे में आज का क्या है अपडेट? DM चमोली ने दी पूरी जानकारी, पढ़ें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget