एक्सप्लोरर

Bareilly Rape Case: बरेली में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप, विरोध में लोगों ने किया नैनीताल हाइवे जाम, जानें पूरा मामला

यूपी के बरेली में 5 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में बच्ची एक धार्मिक स्थल के पास मिली. घटना के बाद लोगों ने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया.

यूपी के बरेली में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है. बच्ची गंभीर हालत में एक धार्मिक स्थल के पास मिली. बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात की सूचना इलाके में फैल गई. लोगों ने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया.

जाम की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक साद मिया कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों की मांग है कि दरिंदगी के आरोपी को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करें. 

यूपी में चुनाव हारने के बाद BSP को लगेगा एक और झटका, राज्यसभा में होगा अब सिर्फ एक सांसद

दरअसल इज्जतनगर में रोड नम्बर एक के पास एक मस्जिद के पास एक 5 साल की बच्ची गंभीर हालत में मिली जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे. लोगों ने नैनीताल हाइवे पर जाम लगा दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने लोगों को समझाया और उनके समझाने के बाद लोग मान गए. जिसके बाद जाम खुल सका.

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाली 5 वर्षीय मासूम बच्ची अपने ही पड़ोस में दुकान पर सामान लेने गई थी तभी किसी लड़के ने मासूम बच्ची को लालच देकर कहीं सुनसान स्थान पर ले गया और उसके बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया. कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब बच्ची सामान लेकर घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने अपनी मासूम बच्ची को ढूंढना शुरू किया.

तब दूसरी कालोनी में बच्ची गंभीर हालत में मिली. रोती बिलखती मासूम बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज भी चल रहा है.

घटना के बाद पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी दूसरे समुदाय के लोग हैं जिस कारण हिंदू संगठन के लोग भी घटना का विरोध करने सड़क पर उतर गए और नैनीताल हाइवे जाम कर दिया है. घटना के बाद से ही पुलिस अफसर परिजनों को समझा कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं. घटना के बाद परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कुछ घरेलू सामान लेने गई थी तभी कोई लड़का उसे बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया.

उधर, एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली थी तत्काल पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. हमारी चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी है. दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी .

इसे भी पढ़ें:

UP Election Result 2022: 'सीना चीरकर भी देखेंगे तो योगी महाराज ही बसते हैं', चुनाव जीतने के बाद बोले विधायक विपिन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget