एक्सप्लोरर

Bareilly News: नेपाल से लाकर भारत में खपाया जा रहा था नकली नोट, बरेली में पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में नकली नोट के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों से तीन लाख से अधिक के नकली नोट जब्त किए गए हैं. ये नेपाल से लाकर सप्लाई किए जा रहे थे.

UP News: बरेली (Bareilly) पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जिनके कब्जे से साढ़े तीन लाख से अधिक के नकली नोट बरामद हुए हैं. इतनी बड़ी नोटों की खेप मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां (Intelligence Agency) अलर्ट हो गई हैं. कई एजेंसियां नकली नोटों (Counterfeit Currency) के सौदागरों से पूछताछ कर रही है. बरेली के नेशनल हाइवे-24 पर फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों की बाइक को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो बाइक सवार हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश की. पुलिस ने बाइक रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली, तो पुलिस को बैग में बड़ी संख्या में नोट मिले.

पहली नजर में पुलिस पहचान नहीं पाई नकली नोट

बाइक सवारों को पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने बैग में रखे नोट देखे तो पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ की ये नकली नोट है. ये नोट बिलकुल असली की तरह देखने में लग रहे थे. जब तक कोई इन नोटों को बारीकी से न देखे तो वो धोखा खा जाएगा. पुलिस ने जब उन लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि ये नोट नकली हैं.  गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो पति-पत्नी है. उनके पास से पांच पांच सौ के 3.59 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं.

Bareilly Rape: खाकी हुई दागदार! जांच के बहाने हमदर्द बना इंस्पेक्टर फिर किया महिला से रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

नेपाल से लाकर भारत में खपाई जा रही थी नकली नोट

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.59 लाख के नकली नोट बरामद किए है. नकली नोटों की खेप नेपाल से लाकर भारत में खपाई जा रही थी. पुलिस के मुताबिक ये तस्कर कई सालों से नकली नोटों की तस्करी कर रहे थे. पुलिस की कई टीमें आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई हैं. पुलिस ने शिवा और उसके पति पुष्पेंद्र के साथ पीलीभीत के शोएब को गिरफ्तार किया है. ये तीनों अलीगंज के ढकिया गांव निवासी नरविंद्र उर्फ सुसाराम से नकली नोट लेकर आते थे.

ये भी पढ़ें -

Gonda News बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर की छोटे भाई हत्या, शव को नदी में फेंका, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget