एक्सप्लोरर

Gonda News बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर की छोटे भाई हत्या, शव को नदी में फेंका, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Gonda Murder: यूपी के गोंडा में नदी में मिले 12 साल के लड़के के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक बच्चे की बड़ी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

Gonda Murder: यूपी के गोंडा (Gonda) में धानेपुर पुलिस (Police) ने 2 दिनों पहले बीसुही की नदी में मिले नाबालिग बच्चे के शव के मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक बच्चे की बड़ी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही शव छुपाने में आरोपी की मदद करने वाले पिता को भी पुलिस तलाश रही है. दो दिन पहले बीसुही नदी में 12 साल के संदीप सिंह का शव मिला था, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया था.  

पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

दरअसल थाना धानेपुर क्षेत्र के सीरबनकट गांव में बीते रविवार को संदीप घर से गायब हो गया था. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की. लेकिन 2 दिन बाद जब बीसुही की नदी में बच्चे का शव मिला तो हड़कंप मच गया. परिजनों के मुताबिक संदीप खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था उसके बाद घर वापस नहीं लौटा था. उसके शव पर कई जगह चोट के निशान थे. मृतक की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाया गया था. यही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई. 

 Free Ration: यूपी में योगी सरकार अब नहीं देगी मुफ्त राशन, अब लोगों को चुकाने होंगे इतने रुपए

मृतक की बहन और प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में संदीप की बड़ी बहन और उसके प्रेमी अमन वर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. रविवार की शाम जब अमन, प्रेमिका से मिलने आया तो छोटे भाई संदीप सिंह ने उसका विरोध किया. जिसके बाद अमन ने बहन के सहयोग से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने पिता के सहयोग से शव को बीसुही नदी में फेंक दिया. लेकिन दो दिन बाद जब उसका शव नदी में उतारते हुए मिला तो पूरी कहानी पलट गई. शव पर चोट के निशान और तेजाब से पुष्टि हुई की उसकी हत्या की गई है. 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमन और मृतक की बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अमन की मदद करने वाले उसके पिता की तलाश कर रही है. लड़की को पुलिस ने बाल संरक्षण गृह भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget