एक्सप्लोरर

बरेली: हवाला कारोबार से जुड़े नाइजीरियन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 साथी भागने में कामयाब

हवाला कारोबार से जुड़े एक नाइजीरियन को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि उसके 2 साथी भागने में कामयाब हुए है. अफ्रीकी नागरिक किराये के खातों में डाली गई 80 लाख रुपये की रकम वापस लेने आया था.

हवाला कारोबार से जुड़े एक नाइजीरियन को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि उसके 2 साथी भागने में कामयाब हुए है. अफ्रीकी नागरिक किराये के खातों में डाली गई 80 लाख रुपये की रकम वापस लेने आया था. लेकिन हेराफेरी कर कमाए गए 80 लाख रुपये पर स्थानीय हवाला कारोबारियों ने बेईमानी कर ली, जिस वजह से अफ्रीकी नागरिक बरेली पहुंच गया और फिर वो हुआ जिसका डर था. अफ्रीकी नागरिक के पकड़े जाने की जानकारी होते ही आईबी, एटीएस, एलआईयू समेत इंटेलिजेंस एजेंसियां आरोपी से थाने में पूछताछ करने पहुंची हुई है.

बरेली के फरीदपुर थाने में मौजूद नाइजीरियन ने अब तक करोड़ों रुपये हवाला के जरिए किराये के खातों में ट्रांसफर किए थे. दरअसल अफ्रीकी नागरिक रॉबर्ट ने बरेली के फरीदपुर में भूरे खा की गौटिया में रहने वाले मेहंदी और अरबाज के खातों में 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे. लेकिन हवाला से जुड़े मेहंदी और अरबाज ने रुपये वापस नहीं किए. जिसके बाद रॉबर्ट उनसे रुपये लेने आया था. जिसको लेकर उन लोगो में काफी कहासुनी हो गई और मोहल्ले के लोग जमा हो गए. किसी ने पीआरवी 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दे दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुच गई और वहां से अफ्रीकी नागरिक रॉबर्ट को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मौका पाकर मेहंदी और अरबाज फरार हो गए.

अफ्रीकी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

अफ्रीकी नागरिक रॉबर्ट की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हो गया है कि बरेली के फरीदपुर के लोग भी हवाला कारोबार में लिप्त है और उन्होंने करोड़ो की संपत्ति बना ली है. पकड़ा गया अफ्रीकी नागरिक 2011 से दिल्ली में रह रहा है. उसके पास न तो वीजा है और न ही पासपोर्ट है. नाइजीरियन गैंग के तार देश भर में फैले हुए है और ये लोग हवाला और साइबर अपराध में लिप्त है.

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दी ये जानकारी

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फरीदपुर में एक नाइजीरियन रॉबर्ट को गिरफ्तार किया गया है. पता चला है वो साइबर अपराध में लिप्त है. उसके द्वारा फरीदपुर के 4 लोगों के खातों में करीब 80 लाख रुपया ट्रांसफर किया गया था. ये खाते दिल्ली और राजस्थान के हैं. इन लोगो से ये रुपये लेने आया था तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया है. ये 2011 से दिल्ली में रह रहा है और उसके पास पासपोर्ट और वीजा भी नही है. फिलहाल पुलिस अब इनके नेटवर्क को खंगाल रही है और पता लगा रही है कि बरेली के कौन-कौन लोग इसमें इन्वॉल्व है. वहीं एक टीम को दिल्ली भेजा गया है. इसके अलावा जो दो लोग भाग गए हैं, उनके लिए भी टीमें लगाई गई है.

 ये भी पढ़ें :-

बड़ी खबरः हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, कई युवकों को PMCH में कराया गया भर्ती

Caste Based Census: जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल, ‘नाम में टाइटल लगाकर जाति बताने वालों को डर क्यों?’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget