एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में बंदरों के आतंक से लोग परेशान, पकड़ने के लिए नगर निगम ने दिया टेंडर

Bareilly Monkey Terror: उत्तर प्रदेश के बरेली में लोग बंदर के आतंक से परेशान हैं. उनकी परेशानी को देखते हुए अब नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू करने का फैसला किया है.

UP News: बरेली (Bareilly)  में बंदरों का आतंक (Monkey Terror) बढ़ता ही जा रहा है. बंदरों ने कुछ दिन पहले एक बच्चे को छत से फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी. वहीं अब मेडिकल कॉलेज में बंदरों ने वहां के छात्रों और स्टाफ पर हमला बोला दिया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इसके अलावा रोजाना बंदर दर्जनों लोगों को काट रहे हैं. कई बच्चे बंदरों के हमले में छतों से गिरकर घायल हो चुके हैं. ऐसे में अब बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

चार महीने के मासूम को छत से फेंका

बंदरों ने फतेहगंज पश्चिमी स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज में आधा दर्जन लोगों पर हमला बोल दिया जिससे वे घायल हो गए. कुछ दिन पहले दुनका में एक पिता की गोद से चार महीने के बच्चे को छीनकर बंदरों ने तीन मंजिल से नीचे फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी. दुनका में ही एक बुजुर्ग पर हमला करके बंदरो ने उन्हें लहूलुहान कर दिया. बंदरों की वजह से लोग खौफ के साए में जी रहे हैं.

Abbas Ansari मामले में पुलिस को MP-MLA कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब इस तारीख तक पेश करने की मिली मोहलत

एक हजार बंदरों को पकड़ने का निकला टेंडर

बरेली में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, वन विभाग और जिला प्रशासन बंदरों को पकड़ने का संयुक्त अभियान चलाएगा. बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाले थे जिसमें एक हजार बंदरों को पकड़ने का ठेका दिया गया है. बरेली के डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि बरेली जनपद में बंदरों का आतंक कुछ ज्यादा ही हो गया है. बंदर आए दिन लोगों को काट रहे हैं. बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाला है जिसमें एक हजार बंदरों को पकड़ा जाएगा. डीएम ने बताया कि लोग बंदरों से सतर्क रहें. खास तौर से खाने-पीने की चीजों को खुली जगह पर न रखें. बंदर खाने-पीने की चीजों से आकर्षित होते हैं.

ये भी पढ़ें -

UP News: बैंडिट क्वीन फूलन देवी का अपहरण करने वाले छेड़ा सिंह की टीबी से हुई मौत, सैफई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget