एक्सप्लोरर

भारत में धर्म के ठेकेदारों की बेतुकी तालिबानी सोच, मुस्लिम कलाकारों का रामलीला में मंचन करना नहीं मंजूर

मुस्लिम कलाकारों का आरोप है कि उनके घर में ही रहने वाले किरायेदार ने डराया और धमकाया. कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना बंद कर दो वरना तुम्हारे साथ अच्छा नहीं होगा.

बरेली: कहते हैं कलाकर का कोई धर्म और जात नहीं होती. कलाकार को जो किरदार दिया जाता है वो उसे बखूबी निभाता है, चाहें वो सिनेमा हो या रंगमंच. लेकिन अब धर्म के ठेकेदार अपनी बेतुकी तालिबानी सोच को रंगमच के कलाकारों पर जबरन थोप रहे हैं. ताजा मामला बरेली का है जहां कई सालों से चली आ रही रामलीला में मुस्लिम किरदारों को काम नहीं करने का फरमान सुना डाला और उनको धमकी भी दी कि अगर इन मुस्लिम कलाकारों ने रामलीला में राम और कैकई का किरदार निभाया तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा. जिससे डरकर इन रंगकर्मियों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी दी.

बरेली के थाना बारादरी के पुराना शहर निवासी दानिश नाम के मुस्लिम युवक को रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाना कुछ धर्म के ठेकेदारो को नागवार गुजर रहा हैं. दानिश रंगकर्मी है और दानिश अक्सर रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाते है उनके साथ सैमुअल खान भी है जो कैकई का किरदार निभाती है लेकिन कुछ धर्म के ठेकेदारों को रामलीला में दानिश का भगवान राम का किरदार निभाना रास नहीं आ रहा हैं.

किरायेदार ने दानिश को डराया और धमकाया
दानिश का आरोप है कि उसके घर में ही रहने वाले किरायेदार ने ही डराया और धमकाया. कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना बंद कर दो वरना तुम्हारे साथ अच्छा नहीं होगा और अगर तुम इस्लाम की इसी तरह तौहीन करते रहे तो हम तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकते है. धर्म के ठेकेदारों की धमकियों से डरकर दानिश अपने अन्य मुस्लिम कलाकारों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई.

दानिश ने कहा, 'मैं एक कलाकार हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं. मेरे लिए सब धर्म एक समान है और एक कलाकार के लिए उसकी कला मायने रखती है ना कि उसका धर्म.' दानिश ने बताया उसके पिता नहीं है. घर में दो बहने और अकेला दानिश है. दानिश इन धर्म के ठेकेदारों की धमकियों से काफी डरा हुआ है.

वहीं इस मामले में एसपी क्राइम सुशील कुमार का कहना है कि जनसुनवाई के दौरान बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर निवासी दानिश आए थे. उन्होंने अपने किरायेदार पर आरोप लगाया है कि वो उनको धमकी दे रहा है कि वो रामलीला में काम न करे. उनका कहना है कि मामले की जांच के आदेश बारादरी थाना पुलिस को किए है. जांच में अगर आरोप सही पाए जाते है तो कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-
Coal Scam: कोयला तस्करी मामले में CBI ने बंगाल से मुख्य आरोपी अनूप माझी से जुड़े 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Corona Vaccination: देश में फिर 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget