एक्सप्लोरर

Bareilly News: ग्रेनेडियर रवि कुमार और ग्रेनेडियर प्रशांत सिंह को वीरता पुरस्कार, आतंकवादियों से लड़ते हुए दिया सर्वोच्च बलिदान

भारतीय सेना की ओर से मध्य कमान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जहां बहादुरी और राष्ट्र की सेवा के लिए देश के वीरों को पदक प्रदान किए गए.

बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर पर आज भारतीय सेना ने मध्य कमान अलंकरण समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने अधिकारियों और अन्य रैंकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया. ये पदक दुश्मन के सामने बहादुरी और शौर्य के साथ-साथ कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रदान किए गए.

इस दौरान पुरस्कारों में 9 सेना पदक (वीरता), 3 सेना पदक (विशिष्ट सेवा), 11 विशिष्ट सेवा पदक शामिल थे. इनमें से सबसे प्रमुख थे राष्ट्रीय राइफल्स के 29वीं बटालियन के ग्रेनेडियर रवि कुमार और ग्रेनेडियर प्रशांत सिंह के वीरतापूर्ण कार्य थे, जिन्होंने जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनकी असाधारण साहस व वीरता के लिए, उन्हें सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया.

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी के नेता 'गर्मी' की बात कर रहे हैं और हम 'भर्ती' की, यूपी में रोजगार को लेकर सपा प्रमुख ने क्या कहा

अलंकरण समारोह में जाबांज ग्रेनेडियर रवि कुमार की पत्नी प्रियंका जबकि ग्रेनेडियर प्रशांत सिंह की माता रेखा देवी द्वारा पदक प्राप्त किया गया. मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने यूनिटों को उनके मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंट्रल कमांड यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान किए.

समारोह में भारतीय सेना के 3 चीता हेलीकॉप्टरों द्वारा फ्लाई पास्ट भी प्रदर्शित किया गया, जिसने  सैनिकों और बहादुरों को सम्मानित करने के लिए फूलों की वर्षा की. जाट रेजिमेंटल सेंटर, बंगाल सैपर्स ग्रुप ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर की टुकड़ियों की एक परेड भी आयोजित की गई.  

इस दौरान सैन्य हथियारों व उपकरणों को भी प्रदर्शित किया गया जिनमें टी-90 भीष्म टैंक, बोफोर्स तोप, बीएमपी सारथ, रडार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य हथियार व उपकरण शामिल हैं.

अलंकरण समारोह में सभी को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने पुरस्कार विजेताओं और यूनिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों को बधाई दी और सभी रैंकों को सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने और भारतीय सेना के झंडे को हर समय ऊंचा रखने के लिए पुरस्कार विजेताओं का अनुकरण करने का आह्वान किया. इससे पहले, सूर्य रोलिंग ट्रॉफी, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, हल्द्वानी को प्रदान की गई थी. सबसे स्वच्छ छावनी के लिए ग्रीन छावनी ट्रॉफी इस वर्ष लखनऊ छावनी ने जीती.

पुरस्कार पाने वालों की सूची 

सेना पदक (वीरता) :- लेफ्टिनेंट कर्नल ओयनम आकाश सिंह, मेजर अंकित दहिया, मेजर यशोवर्धन भाटी, मेजर अविनाश पाण्डेय, कप्तान सुहैल अहमद, हवलदार राकेश कुमार, लांस नायक हिम्मत सिंह, ग्रेनेडियर रवि कुमार सिंह (मरणोपरांत) और ग्रेनेडियर प्रशांत सिंह (मरणोपरांत) को पदक से सम्मानित किया गया.

सेना पदक (विशिष्ट सेवा) :- लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह, कर्नल तुषार बाछिल और लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार को पदक प्रदान किये गए.

इसे भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी चुनाव के नतीजों से पहले बढ़ी रंगों की डिमांड, लाल और भगवा रंग मांग रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget