एक्सप्लोरर

Bareilly: साहित्यकार कविता अरोड़ा को मिली एसिड अटैक की धमकी, डरकर बेटी संग खुद को घर में किया कैद

उत्तर प्रदेश के बरेली में साहित्यकार कविता अरोड़ा को एसिड अटैक की धमकी भरी कॉल आई है. इस धमकी भरे कॉल के बाद उन्होंने घर से निकलना बिल्कुल बंद कर दिया है.

UP News: पद्मश्री और प्रख्यात क्लासिकल गायक उस्ताद राशिद खां (Ustad Rashid Khan) की अकादमी में डीन पद पर कार्यरत साहित्यकार डॉक्टर कविता अरोड़ा (Kavita Arora) को एसिड अटैक (Acid Attack) औऱ उनका घर जलाने की धमकी मिली है. धमकी भरे कॉल के बाद साहित्यकार कविता अरोड़ा ने पुलिस के सीनियर अफसरों से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद बरेली के इज्जतनगर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर में एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. धमकी के बाद कविता अरोड़ा ने अपनी बेटी के साथ खुद को घर में कैद कर लिया है. वह फोन रिसीव करने से भी डर रही हैं.

कॉलर ने फोन कर कविता अरोड़ा को कही यह बात

बरेली की महानगर कॉलोनी निवासी डॉ. कविता अरोरा के पति नेवी में कैप्टन हैं. उनकी बाहर तैनाती होने के चलते वह बेटी के साथ वह घर पर रहती हैं. उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि वह प्रख्यात क्लासिकल गायक उस्ताद राशिद खां की अकादमी में डीन पद पर कार्यरत हैं . कल रात एक अज्ञात कॉलर ने चार-पांच बार फोन कॉल करके धमकाते हुए कहा कि तुम मुस्लिमों के साथ काम करना छोड़ दो , वरना तुम पर एसिड अटैक कर दिया जाएगा और घर में आग लगा दी जाएगी. धमकी भरे कॉल के बाद साहित्यकार कविता बेहद परेशान हैं. पीड़ित कविता अरोड़ा ने एबीपी गंगा से कहा कि आरोपी की हरकत से वह परेशान हैं. उन्होंने कहा, ' साहित्य जगत से जुड़े होने के नाते हमेशा ही सरकारी मंचों पर प्रस्तुति दी. किसी पार्टी के पक्ष-विपक्ष में नहीं हूं. मेरा लेखन और काव्यमंच व्यावसायिक नहीं है. जिससे समाज और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, ऐसे में हतोत्साहित करना ठीक नहीं है. कविता ने आरोपित की हरकत से बेहद डरे होने की बात कही है.'

कविता अरोड़ा का कहना है उन्होंने एक किताब "पैबंद की हसी" लिखी है. सामाजिक मुद्दों पर लिखी है, हो सकता है कोई व्यक्ति या संगठन इस वजह से भी उन्हें धमकी दे रहा हो. उनका कहना है की धमकी भरे कॉल के बाद वह घर से बाहर नहीं निकली है यहां तक अपनी बेटी को स्कूल भी भेजने नहीं गईं. अपनी बेटी को भी घर की चारदीवारी में कैद कर लिया है. वह किसी का फोन रिसीव करने से भी डरती हैं.

UP News: बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर यूपी में अलर्ट, ADG बोले- शिकायत के 10 मिनट के भीतर पहुंचेगी पुलिस

कॉलर का नंबर ट्रेस कर रही पुलिस

धमकी मिलने के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महानगर कालोनी निवासी साहित्यकार कविता अरोड़ा ने शिकायत की है कि उनको फोन पर एसिड अटैक और घर जलाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मोबाइल नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया जा रहा है. धमकी देने वाले शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. महिला के घर की तरफ पुलिस का मूवमेंट भी बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्ती गड़बड़ियों पर सियासत तेज, विपक्ष और बेरोजगार युवा लगातार कर रहे CBI जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget