एक्सप्लोरर

बरेली में बारावफात के जुलूस में बवाल, हिन्दू पक्ष ने रोका रास्ता, जमकर की नारेबाजी

Bareilly News: हिन्दू पक्ष ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाया और कहा कि सावन महीने में उनकी कांवड़ यात्रा को भी रोकने की कोशिश की गई थी. इसलिए वो भी अब मुस्लिम पक्ष के जुलूस को नहीं निकलने देंगे.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बारावफात यानी ईद मिलादुलन्नबी के जुलूस के रूट को लेकर विवाद हो गया है. जिसके बाद दो संप्रदाय हमने सामने आ गए हैं. जिसके बाद जमकर हंगामा देखने को मिला. जुलूस के दौरान हिन्दू संप्रदाय के लोग रास्ता रोकने के लिए बीच सड़क पर बैठ गए और जुलूस का विरोध करते हुए नारेबाजी की. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. दोनों पक्षों के बीच घंटों तक तनातनी देखने को मिली, 

हिन्दू पक्ष ने आरोप लगाया कि ये नई परंपरा डाली जा रही है, इससे पहले सावन में उनकी कांवड़ यात्रा को भी रोकने की कोशिश की गई थी. इसलिए वो भी अब मुस्लिम पक्ष के जुलूस को यहां से नहीं निकलने देंगे. वहीं मुस्लिम पक्ष ने दावा किया कि वो हर साल इसी रास्ते से जुलूस निकालते आ रहे हैं. जिसके बाद दोनों समुदाय के बीच जमकर झड़प हो गई और पुलिसवालों के साथ भी धक्कामुक्की की गई है. 

बीच सड़क पर बैठीं हिन्दू पक्ष की महिलाएं
बताया जा रहा है कि बारावफात के जुलूस में युवक अपने साथ म्यूजिक सिस्टम भी लाए थे. मुस्लिम पक्ष के युवक नवादा में इकट्ठा हुआ और रात आठ बजे से उन्होंने अपना जुलूस निकालने शुरू किया. जब ये जुलूस मौर्य वाली गली की ओर बढ़ा वहीं हिन्दू पक्ष के लोग सड़क पर बैठ गए और उन्होंने रास्ता रोक दिया. हिन्दू पक्ष ने उन्हें वहाँ से निकलने से रोक दिया. 

हिन्दू पक्ष का आरोप है कि इससे पहले उनकी भी कांवड़ यात्रा को रोका गया था. सावन महीने में उनकी कांवड़ यात्रा को शाह नूरी मस्जिद के सामने से नहीं निकलने दिया गया था. इसलिए वो भी अपनी बारावफात के जुलूस को नहीं निकलने देंगे. हिन्दू पक्ष ने इसे नई परंपरा भी बताया. उन्होंने कहा कि अगर यहां से जुलूस निकाला गया तो वो सामूहिक तौर से यहां से पलायन कर देंगे. 

इस बीच दोनों पक्षों के बीच घंटों जबरदस्त तनातनी चलती रही और हिन्दू पक्ष की महिलाओं ने जमकर नारेबाज़ी की. देर रात तक ये हंगामा चलता रहा. जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक़्क़त से दोनों पक्षों को शांत कराया. इस घटना के बाद इलाके में  तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है. 

Prayagraj: कोचिंग संचालक से 1 करोड़ की फिरौती मांगने के 2 आरोपी गिरफ्तार, CCTV में आए थे नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget