एक्सप्लोरर

Bareilly Crime News: बरेली जिले में 24 घंटे के अंदर 4 मर्डर से सनसनी, पुलिस के दावों की खुली पोल

बरेली जिले में एक ही दिन में चार लोगों की हत्या से चारो ओर सनसनी फैल गई. पुलिस ने सभी अलग-अलग हत्या के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं आरोपियों की तलाश के लिए टीम भी गठित कर दी है.

Bareilly Crime News: बरेली जिले में 24 घंटे में 4 हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. एक ओर पुलिस प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा कराने में व्यस्त है. वहीं दूसरी ओर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में जुटे हुए है. एक ही दिन में इतनी घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी है. बरेली में इस तरह की घटना होने से हर कोई हैरान है. 

बरेली में इस तरह एक ही दिन में चार लोगों की मौत होने से सभी लोग सहमे हुए है. वहीं किसी भी हत्या के आरोपी का अभी तक ना पकड़ा जाना पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े करता है. वो भी ये घटना उस वक्त हो रही है.जब बड़े-बड़े नेता अपने चुनावी प्रचार के दौरान सुरक्षा की बाते कर रहे है. 

भट्टा मालिक को मारी गई गोली
फरीदपुर में ईट भट्टा मालिक व पूर्व प्रधान मजहर खान उर्फ बॉबी एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार मजहर खान की भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों से कहासुनी हो गई थी. जिस पर भट्टे के मालिक मजहर खान ने मजदूर को थप्पड़ मार दिया था. जिस पर गुस्साए मजदूरों ने गोली मार दी. जहां मजहर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों के तलाश में पुलिस जुटी हुई है. 

23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में 23 साल के अमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अमन अपने घर से सुबह मोटरसाइकिल से कपड़े खरीदने की बात कह कर निकले थे. शाम तक घर वापस नहीं आने पर घर वालों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई. कुछ देर बाद बिथरी थाने के पुलिस ने अमन के घर वालों को फोन कर बताया कि अमन को गोली मारी गई है. उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अमन गौ रक्षक था. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है. 

आपसी कहासुनी के बाद महिला की हत्या
शाही थाना क्षेत्र के भमोरा में चंपा देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. चंपा देवी की बेटी घूरे पर कूड़ा डालने गई थी. वहां पर पड़ोस के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई. जिस पर उन्होंने चंपा देवी की बेटी को पीटने लगे. वहीं मां जब अपनी बेटी को बचाने पहुंची तो मां को दबंगों ने बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. मौत के बाद आरोपी फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके से पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

किसान की धारदार हथियार से हत्या
मीरगंज थाना क्षेत्र के करनपुर में किसान नेपाल सिंह उर्फ विधायक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.  विधायक अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल पर गए थे. वहीं कुछ लोग आकर शराब पीने लगे. जिस पर नेपाल सिंह इसका विरोध किया
और शराब पीने को मना किया. तभी कहासुनी के बाद शराबियों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर कई वार किए. जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस की टीम ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है. 

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, क्या जहर से हुई थी मौत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget