एक्सप्लोरर

बरेली: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए BJP और सपा प्रत्याशी का नामांकन, जीत का किया दावा

UP MLC Chunav: बीजेपी ने तीसरी बार मौजूदा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त पर भरोसा किया है. तो वहीं समाजवादी पार्टी ने छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके शिव प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है.

Bareilly News: बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीजेपी और सपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया. बीजेपी ने तीसरी बार मौजूदा एमएलसी जय पाल सिंह व्यस्त पर भरोसा किया है. वहीं समाजवादी पार्टी ने छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके शिव प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है. मौजूदा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त आज कमिश्नरी में नामांकन कराने पहुंचे. 

एमएलसी जय पाल सिंह व्यस्त के साथ में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत पार्टी के कई विधायक, मेयर और संगठन के लोग मौजूद रहे. वहीं मिशन कंपाउंड में बीजेपी ने सभा का आयोजन भी किया, जिसमें सभी 9 जिलों के 53 विधानसभाओं से आए नेता मौजूद रहे.

इस दौरान जय पाल सिंह व्यस्त ने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है. जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि समस्त 9 जनपद और संगठन के 13 जनपद इस चुनाव की तैयारी में पिछले 4 माह से जुटा हुआ है. हौसला बुलन्द है जीत के लिए, 2 बार जीत दिलाई है , इस बार सभी के सहयोग से जीत की हैट्रिक लगाएंगे.

12 जनवरी तक कर सकते हैं नामांकन
गौरतलब है कि प्रत्याशी 12 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे. 13 जनवरी को जांच और 16 जनवरी नाम वापसी का दिन है. 30 जनवरी को बरेली मुरादाबाद मंडल के 9 जिलों में 245 बूथों पर स्नातक मतदाता वोट डाल सकेंगे.

इटावा के जसवंत नगर के मूल निवासी शिव प्रताप सिंह तुलसी नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं. वह पूर्व में रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्रसंघ महामंत्री भी रहे. 2003 में महामंत्री रहने के साथ 2006 में विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गये. मुलायम सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं. वह लंबे समय से बरेली में रहकर एमएलसी स्नातक खंड चुनाव की तैयारियों में लगे हैं.

बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 में बरेली में कुल मतदाता 24,246, बदायूं में 14,748, शाहजहांपुर में 13,320, पीलीभीत में 8,827, रामपुर में 12,248, अमरोहा (जेपीनगर) में 22,777, बिजनौर में 30,649, मुरादाबाद में 30,324 और सम्भल में 12,838 कुल 1,69,977 मतदाताओं द्वारा कुल 144 मतदान केन्दों पर मतों का प्रयोग किया जायेगा. चुनाव 30 जनवरी को होगा, 2 फरवरी को वोटों की गिनती की जायेगी.

.यह भी पढ़ें:-

UP Politics: मैनपुरी उपचुनाव के एक महीने बाद भी चाचा शिवपाल यादव के हाथ खाली, आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget