एक्सप्लोरर

Bareilly News: माफिया अतीक के भाई अशरफ से जेल में कराई थी मुलाकात, डिप्टी जेलर सहित 3 जेल वार्डर निलंबित

Bareilly News: एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि थाना बिथरी चैनपुर पुलिस द्वारा जिला जेल बरेली में निरुद्ध कैदी अशरफ से उसके सगे संबंधियों को बिना पर्ची के मिलवाकर बात कराता था.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. माफिया अतीक के गुर्गों को जेल में बंद उसके भाई बाहुबली अशरफ से गैरकानूनी तरीके से मिलवाने के आरोप में एसआईटी ने जेल के सिपाही मनोज गौंड़ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं डीआईजी जेल की जांच के बाद जेल के डिप्टी जेलर, जेलर सहित 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और जेल अधीक्षक को नोटिस भी दिया गया है.

इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि थाना बिथरी चैनपुर पुलिस द्वारा जिला जेल बरेली में निरुद्ध कैदी अशरफ से उसके सगे संबंधियों को बिना पर्ची के जेल स्टाफ मनोज कुमार गौंड द्वारा नियत स्थान के अलावा अन्य स्थान पर मिलवाकर बात कराता था. मोहम्मद सरफुद्दीन जो जेल के अन्दर पैसे व खान पान का सामान व प्रतिबन्धित सामान बिना पर्ची बनवाये लेकर जाता था तथा अन्य व्यक्तियों को बिना आईडी के मुलाकात करवाता था. अशरफ को खाने पीने आदि सामान देने व मुलाकात कराने में शामिल जिला जेल आरक्षी मनोज कुमार गौंड व मोहम्मद सरफुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए है, एसपी सिटी ने बताया की अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मनोज गौंड़ बरेली जेल में तैनात था और तीन महीने पहले ही उसका ट्रांसफर पीलीभीत जेल में हुआ था.

वहीं इस मामले में डीआईजी जेल आर एन पांडे द्वारा 4 दिनों तक जांच की गई. जिसमे सभी जेल के कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान लिए गए. जिसके बाद डीआईजी जेल आर एन पांडे ने अपनी रिपोर्ट डीजी जेल को सौंपी. वहीं रिपोर्ट आने के बाद डीजी जेल ने बरेली जेल के डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, जेलर राजीव मिश्रा, निलंबित समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

जेल में रची थी उमेश पाल की हत्या की साजिश

दरअसल उमेश पाल शूटआउट कांड की साजिश में बरेली जेल का नाम भी चर्चा में है. इसी जेल में माफिया अतीक का भाई अशरफ बंद है. आरोप है कि उसने जेल के भीतर बैठकर उमेश पाल की हत्या की साजिश रची थी. उमेश पाल की हत्या से 13 दिन पहले 11 फरवरी को बरेली जेल में अतीक गैंग के 9 गुर्गों ने अशरफ से मुलाकात की थी. इनमें अतीक का बेटा असद सहित उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम भी था. उस्मान को एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है.

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन करना होगा महंगा, श्रद्धालुओं को देना पड़ेगा इतने रुपये का शुल्क?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget