एक्सप्लोरर

UP Election: 'चुनाव के बाद कोई नहीं पूछेगा आपको, चुनाव तक आप इंसान हैं' बरेली में बोले असदुद्दीन ओवैसी

UP Elections: बरेली पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान से अखिलेश यादव और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उनके निशाने पर राहुल गांधी भी रहे.

UP Assembly Election 2022: बरेली पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान से अखिलेश यादव और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उनके निशाने पर राहुल गांधी भी रहे. वहीं, धर्मसंसद पर भी ओवैसी जमकर बरसे. ओवैसी ने यूपी के चुनाव पर कहा कि यूपी में चुनाव हो रहा है या किंडरगार्टन का कोई ड्रामा हो रहा है.

बरेली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों से कहा कि खरी खरी और सच्चाई को बयान करना मेरा मकसद रहा है. जब मैं सच्चाई बोलता हूं तो बहुत से लोगों के पेट मे दर्द हो जाता है. आज यूपी में आपके (मुसलमान) के वोट की कोई अहमियत नहीं है. बीजेपी को आपके वोट की कोई जरूरत नहीं है. यूपी में बीजेपी के 300 एमएलए हैं, इनमें एक भी मुस्लिम नहीं है. सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा तो कहती है कि मियां तो आपके (मुसलमान) हम ही हैं. ये (मुसलमान) हमें छोड़कर कहा जाएंगे.

सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ना हम मोदी से डरेंगे, ना हम योगी से डरेंगे, ना हम अखिलेश की बातों में आएंगे. ना हम उस बूढ़ी कांग्रेस की बातों में आएंगे. अखिलेश यादव और राहुल गांधी मिले थे. गाना बना था- यूपी को दो लड़कों का साथ पसंद है. फिर सपा बसपा मिल गए. राहुल गांधी यहां से भाग कर केरल चले गए.

ओवैसी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे मुस्लिम वोट इनके बाप का खजाना है. मीडिया के लोग हमसे पूछते हैं कि कहा जा रहे हैं आप, हमारा इंटरव्यू लेते हैं तो कहते हैं आप मुस्लिम वोट में सेंध डाल रहे हैं. सबकी नजर मुसलमानों पर है कि मुसलमान कहा जा रहा है. इलेक्शन के बाद कोई नहीं पूछेगा आपको. इलेक्शन तक आप इन्सान हैं.

सेकलुरिज्म को लेकर कही ये बात

ओवैसी ने कहा कि सेकलुरिज्म जिंदा नहीं है. सियासी सेकलुरिज्म जिंदा नहीं है. ये सेकलुरिज्म का जनाजा अब हम नहीं उठाएंगे. एक तरफ सपा, कांग्रेस, बीएसपी और दूसरी तरफ बीजेपी है. सपा क्या कर रही है. सपा मुस्लिम इलाकों में मुशायरा करवा रही है. इस साल ईसाई लोग क्रिसमस नहीं बना पाए. वहां आरएसएस वालों ने जाकर खलल कर दी. क्या कोई पंजाब में जाकर सिक्खों के खिलाफ बोल सकता है. किसी ने सुनहरे गुरुद्वारे में जाकर बैदखि की उसका क्या अंजाम हुआ. लेकिन यहां क्या होता है. कोई मां ढ़ंग से सो नहीं पाती. उसे लगता है कि उसका बेटा दूर है, पता नहीं कैसा होगा.

ओवैसी ने मुसलमानों से कहा कि आखिर कब तक आप बीजेपी के डर से इन लोगों को वोट देते रहेंगे. इससे आपको हासिल क्या होगा. यूपी में 2 फीसदी भी मुसलमानों के पास 2 एकड़ जमीन भी नहीं है. कैसे आपकी ज़िंदगी को बर्बाद किया जा रहा है. आपने सुना पढ़ा और देखा, की कासगंज में अल्ताफ को पुलिस स्टेशन में मार दिया गया. अल्ताफ की जान ले ली गई.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर आया राकेश टिकैत का बयान, जानें- क्या कहा

आजम खान को लेकर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का हैरान करने वाला बयान, शुरू हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget