एक्सप्लोरर

Bareilly News: 17 जून को बरेली में धरना प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं! जानिए- पुलिस ने क्या कहा

बरेली में 17 जून यानी जुमे के दिन धरना प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है. एडीजी जोन राजकुमार ने कहा कि अगर किसी संगठन ने चेतावनी के उल्लंघन की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

Bareilly News: बरेली में 17 जून यानी जुमे के दिन प्रदर्शन पर एडीजी जोन राजकुमार का बयान आया है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. अगर किसी संगठन ने धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि 17 जून यानी जुमे के दिन काफी सख्ती रहेगी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया जाएगा. एडीजी राजकुमार ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पता चला है कि 17 जून दिन शुक्रवार को इस्लामिया ग्राउंड में महिलाओं और बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया है.

बरेली जोन के जनपदों में धारा 144 लागू

वर्तमान में बरेली जोन के अन्य जनपदों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. प्रशासन से अनुमति लिए बिना कोई भी धरना प्रदर्शन करना या उसमें शामिल होना गैरकानूनी है. उन्होंने चेताया कि ऐसे आयोजन किये जाने वालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी. अवैधानिक कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया जायेगा. किसी भी धरना प्रदर्शन में बच्चों को शामिल करना जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत अपराध है.

पुलिस ने धरना प्रदर्शन पर दी चेतावनी

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों की तरफ से भड़काऊ और अभद्र पोस्ट वायरल किये गये हैं. भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस ने तत्परता से अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की है. मामले में पुलिस पूरी निष्पक्षता से कार्यवाही कर रही है. बरेली जोन की पुलिस निष्पक्षता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है. आमजन से अपील है कि किसी के कहने या भड़काने पर धरना प्रदर्शन में शामिल न हों. किसी प्रकार का भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो और टिप्पणी का समर्थन न करें.

Mukhtar Ansari News: इलाहाबाद HC की बड़ी टिप्पणी- मुख्तार अंसारी कानून व्यवस्था के लिए कलंक और चुनौती

तौकीर रजा के एलान पर पुलिस अलर्ट

पुलिस और पर विश्वास बनाये रखें. समाज में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं. जोन के जनपदों में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध हैं. किसी भी दशा में कानून एवं व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जायेगी. कानून एवं व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी. आपको बता दें कि इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (IMC) के प्रमुख तौकीर रजा ने इस्लामिया ग्राउंड में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है. धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. 

UP News: बुलडोजर को लेकर यूपी में चढ़ा सियासी पारा, अखिलेश यादव और मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget