एक्सप्लोरर

बाराबंकी: प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर, कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

UP Crime News: बाराबंकी में युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि युवक गांव की किसी महिला से प्रेम करता था. विरोध करने पर पिता को चाकू से मारा.

Barabanki News: यूपी की बाराबंकी पुलिस ने हत्यारे के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है. बाराबंकी में एक बेटे ने अपने पिता की इसीलिए हत्या कर दी क्योंकि युवक गांव की ही एक महिला से बातचीत करता था, जो युवक के पिता को सही नहीं लगता था. इस मामले में पुलिस ने जिले की स्वाट टीम के साथ मिलकर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है.

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के अनुसार 21 फरवरी को अब्दुल अजीज के पिता अब्दुल वाहिद जिनकी लगभग उम्र 63 वर्ष थी. ग्राम पीड़ थाना देवा जनपद बाराबंकी के रहने वाले हैं. ये गांव के बाहर अपनी बकरी चराने के लिए घर से निकले थे, किन्तु वापस न आने पर परिजनों द्वारा उनकी तलाश की गयी तो अब्दुल अजीज का शव गांव के बाहर खारजा नहर पटरी के पास खेत के किनारे मिला था और सीने पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे. मृतक के पुत्र वादी मुफीद अहमद की तहरीर के आधार पर थाना देवा में मुकादमा दर्ज कराया गया. 

आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा बताया गया कि घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है. स्वाट सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा की मदद से घटना की जांच में मृतक के पुत्र अब्दुल हसन उर्फ अबुल पुत्र स्वार्गीय अब्दुल अजीज निवासी पीड़ थाना देवा जनपद बाराबंकी को इब्राहिमपुर कला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का छोटा पुत्र है. अभियुक्त गांव की ही एक महिला से बातचीत करता था. अभियुक्त के पिता इस बात से नाराज रहते थे तथा अभियुक्त को उस महिला से बातचीत करने का विरोध करते थे. अभियुक्त अपने पिता के बाधक बनने से परेशान था इसलिए अपने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनायी.

एसपी बाराबंकी ने क्या बोला? 
21 फरवरी को अभियुक्त के पिता अब्दुल अजीज, दोपहर के समय गांव के बाहर बकरी चराने गये थे, इस बात की जानकारी अभियुक्त अब्दुल हसन को थी. अभियुक्त अब्दुल हसन घर से एक चाकू लेकर अपने पिता के पास पहुंचा तथा दोनों की आपस में कहासुनी होने लगी. इसी दौरान अभियुक्त ने मौका पाकर पीछे से अपने पिता की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह गिर गये तत्पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने पिता अब्दुल अजीज के सीने पर चाकू से वार करके हत्या कर दी गयी. एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कोर्ट में ठोस सबूत पेश किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 'भेदकारी भाजपा के राज में..', होली को लेकर संभल CO के बयान से भड़के अखिलेश यादव, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget