एक्सप्लोरर

Barabanki News: दुल्हन की जिद लाई रंग, भागने वाले दूल्हे के साथ उसी मंडप में लिए सात फेरे, बारातियों ने मानी अपनी गलती

Barabanki Marriage: बाराबंकी (Barabanki) में दो दिन पहले एक दूल्हा अपनी दुल्हन को मंडप में अकेला छोड़कर भाग गया था. जिसके बाद से दुल्हन उसी दूल्हे के साथ सात फेरे लेने की मांग पर अड़ी थी.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में दो दिन पहले एक दूल्हा अपनी दुल्हन को मंडप में अकेला छोड़कर भाग गया था. जिसके बाद से वह दुल्हन उसी दूल्हे के साथ सात फेरे लेने की मांग पर अड़ी थी. उसने पुलिस के सामने भी फरियाद लगाई. इसके बाद दुल्हन की यह जिद रंग लाई और दूल्हे ने दोबारा बारात के साथ आकर उसी मंडप में उस लड़की के साथ सात फेरे लिए.

दरअसल, यह आरोप था कि दूल्हा लड़की पक्ष से दहेज में मोटरसाइकिल मांग रहा था. जिसकी मांग न पूरी होने के चलते वह शादी के मंडप से बिना फेरे लिए ही भाग खड़ा हुआ. वहीं लड़के पक्ष के डांस को लेकर गांव वालों से मारपीट होने की भी बात सामने आई थी. यह पूरा मामला बाराबंकी में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कुटी गांव का है. जहां मंडप में दुल्हन को छोड़कर भागने वाले दूल्हे ने आकर सात फेरे लिए.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शुक्रवार की रात अयोध्या जिले के मवई गांव से एक बारात आई थी. शादी से पहले तिलक की रस्म हो रही थी कि उसी समय डीजे पर डांस करने को लेकर दूल्हा पक्ष की गांव वालों के साथ मारपीट हो गई. इसके बाद लड़का छोटू शादी के मंडप में आकर अचानक दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगा. जब लड़की वालों ने मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई, तो लड़का मंडप से बिना फेरे लिए ही बारात लेकर वापस चला गया. उसके बाद दुल्हन रोशनी और उसके परिवारवालों ने लड़के पक्ष के सामने शादी के लिये काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उन लोगों ने उनकी एक न सुनी.

वहीं मामले की जानकारी मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, लड़का पक्ष वहां से जा चुका था. इसके बाद लड़की मंडप में उसी लड़के के साथ फेरे लेने पर अड़ी हुई थी. लड़की ने थाने से लेकर एसपी तक शादी करने के लिए फरियाद लगाई कि प्लीज मेरी शादी करवाओ. जिसके बाद अब लड़की की जिद रंग लाई और उसी लड़के के साथ रोशनी ने मंडप में सात फेरे लिए. शादी के बाद लड़की काफी खुश है. उसका कहना है कि उसकी शादी होने से उसके परिवार की इज्जत बच गई. वहीं दूल्हे और उसके पिता ने भी अपनी गलती मानते हुए लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकारने की बात कही है.

यह भी पढ़ें:-

Rampur Bypoll: 'आजम खान के राजनीतिक करियर को उनके बेटे अब्दुल्लाह ने किया बर्बाद', पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget