एक्सप्लोरर

Barabanki News: बिजली व्यवस्था देखने पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, टॉर्च की रोशनी में JE ने कराया निरीक्षण

मंगलवार देर शाम प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जिले के बड़ेल बिजली उपकेंद्र पहुंच विभाग का औचक निरीक्षण करने लगे. जिसकी जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कम्प मच गया.

चिराग तले अंधेरा, ऐसी ही कहावत उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सच साबित हुई, जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा औचक निरीक्षण करने पहुंचे. मंगलवार देर शाम प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जिले के बड़ेल बिजली उपकेंद्र पहुंच विभाग का औचक निरीक्षण करने लगे. जिसकी जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कम्प मच गया. बदहाल बिजली व्यवस्था की तस्वीरे देख मंत्री का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. केंद्र पर बिजली नही आ रही थी तो मंत्री को मोबाइल की टार्च से निरीक्षण करना पड़ा. 

अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

बाराबंकी में जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बिजली विधुत केंद्र बड़ेल पहुंचे तो वहां अंधेरा छाया था. जिसके बाद ऊर्जा मंत्री को टॉर्च की रोशनी में निरीक्षण करना पड़ा. मौके पर पहुंचे मंत्री को बड़ेल उपकेंद्र के जेई ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में निरीक्षण कराया. निरीक्षण के दौरान लाइट गायब होने पर विद्युत मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जिले में रोस्टर के हिसाब से सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई देने का कड़े निर्देश दिया.

Raebareli News: रायबरेली एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री जितिन प्रसाद, महिला ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

चलाया जा रहा है विद्युत समाधान सप्ताह

मालूम हो कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर विधुत समाधान सप्ताह दिवस चलाया जा रहा है. जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनना है. उसी की ज़मीनी हकीकत परखने के लिए मंत्री मंगलवार देर शाम निरीक्षण करने बाराबंकी पहुंचे थे, जहां बिजली विभाग की हकीकत सामने आ गयी. 

मालूम हो कि बाराबंकी जिले में विद्युत व्यवस्था को लेकर लोग लगातार शिकायत करते रहे हैं. जिले में कई क्षेत्रों से लोग आए दिन विद्युत विभाग को ट्वीट कर और अधिकारियों को फोन कर क्षेत्र में हल्की बारिश या अन्य खराबी के चलते कई-कई घंटे विद्युत व्यवस्था सप्लाई बंद होने को लेकर शिकायत कर चुके हैं. 

बता दें 12 सितंबर से 19 सितंबर तक विधुत समाधान सप्ताह चलाया जा रहा है. उनके निरीक्षण के बाद जिले में सप्ताह समाधान दिवस पर बिजली विभाग के अधिकारी बिजली की समस्याओं के निस्तारण में जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'पहले कहा मैनपुरी से लडूंगा चुनाव', मामले ने पकड़ा तूल तो अब शिवपाल सिंह यादव ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget