एक्सप्लोरर

'पापा मुझे माफ कर देना...', सुसाइड नोट लिख शादी से पहले युवती ने प्रेमी के साथ की आत्महत्या

UP News: प्रदेश के बाराबंकी जिले में घर से भागी एक युवती ने अपने प्रेमी संग बुधवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Barabanki News: बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में पिछले सोमवार को अपनी शादी के दौरान कथित तौर पर घर से भागी एक युवती और उसके प्रेमी के शव बुधवार को फंदे से लटके मिले. इसकी जानकारी पुलिस ने खुद दी है. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने घटनास्थल का जायजा लिया साक्ष्य एकत्रित कर मृतकों के परिजन से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है.

पुलिस ने बताया कि लालपुर मजरे भरथीपुर गांव में बुधवार की सुबह आम के बाग में एक युवक और युवती के शव एक ही साड़ी के फंदे से लटके मिले. उसने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिये. पुलिस ने बताया कि उनकी शिनाख्त शिल्पा यादव (22) और भानु प्रताप सिंह (28) के रूप मे हुई है.

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसने बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से मृतक युवक की मोटरसाइकिल और ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि शिल्पा यादव का विवाह पिछली पांच मई को सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया गांव निवासी सुनील कुमार से होना था, लेकिन शादी वाले दिन शिल्पा कथित तौर पर भानुप्रताप सिंह के साथ भाग गयी.

उसने बताया कि शिल्पा के गायब होने का पता चलते ही वधू पक्ष में हड़कंप मच गया लेकिन बात संभालने के लिए शिल्पा के पिता ने अपने छोटे भाई धर्मराज की पुत्री से सुनील का विवाह करा दिया था. पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में शिल्पा ने लिखा है, ‘‘हम दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं. हम लोगों से जो गलती हुई है उसका पछतावा है. यह गलती क्षमा के लायक नहीं है. हमने फैसला किया कि साथ जी नहीं सकते तो साथ मर तो सकते हैं...पापा मुझे माफ कर देना.’’

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल की जमीन पर बना अवैध मदरसा ध्वस्त, SDM के निर्देश पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget