एक्सप्लोरर

सरकारी स्कूल की जमीन पर बना अवैध मदरसा ध्वस्त, SDM के निर्देश पर चला बुलडोजर

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा के बरौली गांव में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को जेसीबी लाकर ध्वस्त कर दिया. एसडीएम ने कहा कि यह जमीन सरकारी स्कूल के लिए आवंटित थी.

Gonda News: गोंडा के बरौली गांव में जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. जहां सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा और मस्जिद बनाया गया था. जिस पर आदेश के अनुसार जिलाधिकारी नेहा शर्मा के मार्गदर्शन में भारी पुलिस फोर्स और तरबगंज एसडीएम की मौजूदगी में जेसीबी लाकर मदरसे को ध्वस्तीकरण किया गया.

गोंडा की तरबगंज तहसील के बरौली में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे के कुछ हिस्से प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़कर ढहा दिए. यह मदरसा बरौली बरजोर नगर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर बना हुआ था. प्रशासन ने पहले कई बार मदरसा संचालकों को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था. निर्देश का पालन न होने पर जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई.

तरबगंज एसडीएम ने क्या बोला? 
तरबगंज के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि यह जमीन सरकारी स्कूल के लिए आवंटित थी. तहसील प्रशासन अब मदरसा संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई दोबारा प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

गोंडा जिले में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए डीएम द्वारा एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है. बुलडोजर से की गई इस कार्रवाई के बाद मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. जिले के और जगहों पर सरकारी जमीन कब्जा करने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वह जल्द सरकारी जमीन खाली कर दें.

अवैध मदरसे पर नियमानुसार कार्रवाई होगी
वहीं पूरे मामले को लेकर उप जिलाधिकारी तरबगंज राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि यह स्कूल की जमीन थी. इस पर मस्जिद या मदरसा बना हुआ था, उसके ध्वस्तीकरण के आदेश पहले से ही हो गए थे. जिलाधिकारी महोदय के आदेश और उनके निर्देश के क्रम में आज ध्वस्तीकरण करवाया जा रहा है. यह बरौली गांव है, जो मदरसा बना हुआ है. उसमें से कुछ जमीन स्कूल का है. जितना स्कूल का पार्ट है, उसी का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है जो अवैध मदरसा संचालित है. उसे पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर सामने आई राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, किसान नेता ने लिया ये बड़ा फैसला

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget