एक्सप्लोरर

Barabanki Crime: ड्रग तस्कर मुनव्वर की 12 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई

UP News: बाराबंकी जिला प्रशासन ने नशे के काले कारोबार में संलिप्त अंतरराष्ट्रीय तस्कर मुनव्वर की पहले 16 करोड़ के लगभग और अब 12 करोड़ की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला कभी नशे के कारोबार अफीम की खेती के लिए काफ़ी मशहूर था. आज भी इस नशे के कारोबार को जिला प्रशासन समाप्त नही कर सका है. हालांकि ड्रग्स तस्करों पर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी करोडों की अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चलती रहती है. बाराबंकी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना मुनव्वर द्वारा अपने परिजन/ मित्रों के नाम अर्जित की गयी चल और अचल सम्पत्ति जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ 16 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्क किया है. 

बाराबंकी जिंले के जैदपुर थाने की पुलिस अक्सर नशे के सौदागरों को पकड़ती है और उनके कब्जे से करोड़ों रुपये की कीमत की मार्फीन मादक पदार्थ बरामद करती है. ASP अखिलेश नारायण के अनुसार जनपद में संगठित होकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत इनके द्वारा अपराध से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अर्जित चल/अचल सम्पत्तियों को जिलाधिकारी के आदेश पर जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है.

12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
पुलिस ने बताया कि थाना जैदपुर पर यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त जो गिरोह का सरगना बताया जा रहा है. अभियुक्त मुनव्वर पुत्र यासीन राजा निवासी कटरा थाना जैदपुर अपने गिरोह के सक्रिय सदस्य जासिम पुत्र जलीस निवासी मोहल्ला हटिया कस्बा सिद्धौर थाना असन्द्रा के साथ मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त थे. इस संगठित गिरोह के द्वारा किये जा रहे आपराधिक कुकर्मों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी मजहरी बानो व अपने मित्र मो. सईद अहमद की पत्नी नसीम बानो निवासिनी मोहल्ला आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद  के नाम पर अर्जित की गई चल/अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 12 करोड़ 16 हजार रुपये को थाना जिंले की जैदपुर और सफदरगंज पुलिस द्वारा विवेचना में चिन्हित की गई.

बताया गया कि, जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के निर्देश पर धारा 14(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कुर्की का आदेश पारित किया गया था. जिसके तहत थाना जैदपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गिरोह सरगना मुनव्वर की जनपद बाराबंकी में स्थित अचल सम्पत्ति जिसकी (कुल कीमत लगभग 12 करोड़ 16 हजार रुपये) को राज्य के पक्ष में कुर्क किया गया.

इससे पहले 16 करोड़ की संपत्ति हुई थी जब्त
आपको बता दे अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की बात करे तो मुनव्वर के खिलाफ राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाने पर एनडीपीएसएक्ट व थाना जैदपुर बाराबंकी पर एनडीपीएस व धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमें दर्ज है . जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के इसी सरगना मुनव्वर की चल/अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में ही कुर्क किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: खत्म नहीं हो रहा अतीक का खौफ! रिश्तेदार ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget