एक्सप्लोरर

Barabanki News: अनियंत्रित होकर कार तालाब में गिरी, मां बेटे की मौत, तैरकर बाहर निकली घायल बच्ची

UP Accident News: बाराबंकी जिले में कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से मां बेटे की मौत हो गई. हादसे में तेरह साल की बच्ची आकांक्षा तैरकर तालाब से बाहर निकली तब उसने लोगों को बुलाया. 

Barabanki Accident News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा रानी बाजार के निकट एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गयी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गयी. हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने बताया कि रामनगर थानाक्षेत्र के चंदनापुर गांव के निवासी पप्पू अपने परिवार के साथ रानी बाजार से एक गृह प्रवेश कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. 

उन्होंने बताया कि रानी बाजार के निकट गन्ने से लदे एक ट्रक से बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर झिर्रा तालाब में जा गिरी. गाड़ी में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी रत्नेश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और कार को तालाब से बाहर निकलवाया. 

कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी

उन्होंने बताया कि नीलम (40) और उनके बेटे अमन (10) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. परिवारजनों ने बताया कि रामनगर कस्बा रानी बाजार के निकट बीती रात ट्रक सामने देख कार अनियंत्रित होकर पांच बार पलटते हुए 200-मीटर दूर रेलिंग तोड़ते हुए पांच फीट नीचे तालाब में गिरी. तेरह साल की बच्ची आकांक्षा (ट्विंकल) घंटे भर बाद तैरकर तालाब से बाहर निकली तब उसने लोगों को बुलाया.  

हादसे में घायल लड़की ने बयां किया हादसे का मंजर

हादसे में घायल आकांक्षा ने बताया कि हम लोग चंदनापुर से रानीगंज गये और वहां गृह प्रवेश में शामिल होकर रात में हम लोग वापस आ रहे थे. कार हमारे अंकल दीपक चला रहे थे. तभी रानी बाजार के पास तेज आ रहे गन्ने से लदे एक ट्रक से हमारी कार टकरा गई और बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पांच बार पलटते हुए तालाब में जा गिरीय एक घंटे तक हम लोग तालाब में फंसे रहे. 

तालाब से तैरकर बाहर निकली

घायल ट्विंकल ने बताया कि एक घंटे बाद वह किसी तरह तालाब से तैरकर बाहर निकली और लोगों को चिल्ला-चिल्ला कर बुलाया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. पुलिस ने सभी को तालाब से बाहर निकलवाया. ट्विंकल के मुताबिक तब तक उसकी मां नीलम और भाई अमन की मौत हो चुकी थी. बाराबंकी जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें- 

UP News: नल कनेक्शन देने में राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकला यूपी, ऐसा करने वाला अकेला राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget