एक्सप्लोरर

Ayodhya News:रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, मोतिहारी से अयोध्या के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

Ayodhya News: बिहार के मोतिहारी और राम की नगरी अयोध्या के बीच एक नई ट्रेन की शुरुआत हुई है. बापूधाम मोतिहारी अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन हर शनिवार को मोतिहारी से चलेगी और रविवार को अयोध्या पहुंचेगी.

Ayodhya News: केंद्रीय मंत्री और मोतिहारी से बीजेपी के सांसद राधामोहन सिंह रविवार की सुबह अयोध्या पहुंचे. राधा मोहन सिंह यहां पर बापूधाम मोतिहारी अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन लेकर पहुंचे थे. ये स्पेशल ट्रेन मोतिहारी से अयोध्या के लिए शुरू की गई है, जो महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी से अयोध्या भगवान रामलला की जन्मभूमि तक हर शनिवार को चलेगी और रविवार को पहुंचेगी. इसके बाद रविवार की रात 11:00 बजे ये ट्रेन वापस अयोध्या कैंट स्टेशन से मोतिहारी के लिए रवाना होगी जो अगले दिन सुबह मोतिहारी पहुंच जाएगी. इस ट्रेन के चलने से मोतिहारी और अयोध्या के लोगों का फायदा होगा.
 
अयोध्या-बिहार के लोगों को मिली नई सौगात
इस ट्रेन के चलने से बिहार के लोगों का आवागमन को सुगम होगा, साथ ही श्रद्धालुओं को भी बिहार से अयोध्या और अयोध्या से बिहार जाने में आसानी होगी. ये ट्रेन यहां के लिए के लिए एक नई सौगात है. इसी को खास बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह खुद मोतिहारी से इस ट्रेन के साथ अयोध्या पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी और रेल मंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए आभार व्यक्त किया. शनिवार को मोतिहारी जिले से 1000 लोगों के साथ राधा मोहन सिंह आयोध्या पहुंचे, जहां पर अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर मोतिहारी से अयोध्या आए श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, राम जन्म भूमि का दर्शन-पूजन किया. सरयू जी की आरती उतारी और फिर अयोध्या से वापसी के लिए रात 11:00 बजे बापूधाम मोतिहारी अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गए.
 
मोतिहारी से अयोध्या के लिए नई ट्रेन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि जहां से मैं सांसद हूं वो महात्मा गांधी की कर्मभूमि थी और बापू की कर्म भूमि से एक स्पेशल ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से अयोध्या कैंट के लिए शुरू हुई है जो शनिवार की रात मोतिहारी से निकलेगी और रविवार की सुबह अयोध्या पहुंचेगी. यही ट्रेन रविवार की रात 11:00 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन से मोतिहारी के लिए निकलेगी जो सोमवार की सुबह पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की वजह से मोतिहारी की जनता को अयोध्या दर्शन का लाभ मिलेगा. राधामोहन सिंह ने इसके लिए मोतिहारी की जनता की तरफ से पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार भी प्रकट किया और कहा कि ये मोदी सरकार का सबसे बड़ा उपहार है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget