एक्सप्लोरर

बांके बिहारी कॉरिडोर के चलते विस्थापित हो रहे लोगों के लिए बड़ा ऐलान, यहां मिलेंगे नए घर

Banke Bihari Corridor: मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए जो जमीन ली जा रही है, उससे 275 मकान मालिकों पर असर पड़ेगा

Banke Bihari Corridor:  वृंदावन में बनने वाला श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर को लेकरा काम होने वाला है. इस योजना से जिन 275 परिवारों को जगह खाली करनी पड़ेगी, उनके लिए जिला प्रशासन ने रहने की पूरी व्यवस्था कर ली है. सरकार का कहना है कि विकास के काम में किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें पहले से बेहतर सुविधा वाला घर दिया जाएगा.

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने रुक्मिणी विहार और सुनरख बांगर में जमीन तय की है, जहां उन परिवारों के लिए नए घर बनाए जाएंगे जिन्हें बांके बिहारी कॉरिडोर के कारण अपनी जगह छोड़नी पड़ेगी. जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वहां 1 बीएचके और 2 बीएचके के करीब 325 से 350 फ्लैट बनाए जाएंगे. ये घर लोगों की ज़रूरत और मांग के हिसाब से दिए जाएंगे. 

200 दुकानें भी शामिल
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए जो जमीन ली जा रही है, उससे 275 मकान मालिकों पर असर पड़ेगा, जिनमें करीब 200 दुकानें भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इन दुकानदारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें कॉरिडोर के अंदर ही नई दुकानें दी जाएंगी, ताकि उनका कामकाज न रुके.इसके अलावा, जिन लोगों की जमीन और मकान लिए जा रहे हैं, उन्हें सरकार की तरफ से पूरा मुआवजा भी दिया जाएगा. सभी प्रभावित परिवारों को एक ही इलाके में बसाने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे वे अपने पुराने पड़ोसियों और समाज से जुड़े रह सकें.

यूपी के इन पांच जिलों में राशन कार्ड का फर्जीवाड़ा आया सामने, अब पूरे राज्य में होगी जांच

साढ़े तीन एकड़ जमीन तय
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जो लोग बांके बिहारी कॉरिडोर योजना से प्रभावित हो रहे हैं, उनके लिए रुक्मिणी विहार में खासतौर पर चार बड़े प्लॉट चुने गए हैं. यहां प्राधिकरण खुद 1 बीएचके और 2 बीएचके के फ्लैट बनाएगा ताकि काम समय पर और अच्छी क्वालिटी में हो सके.अगर जरूरत पड़ी, तो आसपास की जमीन भी लेकर और फ्लैट बनाए जाएंगे.

इसके अलावा सुनरख बांगर में भी करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन तय की गई है. रुक्मिणी विहार के चार प्लॉट 3924.91, 2844, 1800 और 1504 वर्ग मीटर के इस योजना के लिए चुने गए हैं, जहां करीब 325 से 350 फ्लैट बनाए जाएंगे.सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इन फ्लैटों का डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है और रुक्मिणी विहार में घर बनाना फिलहाल उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget