एक्सप्लोरर

Banda News: मुबंई से लौटा था युवक, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया सुसाइड, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Banda Police: एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि युवक फतेहगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था. मुंबई से लौटकर युवक अतर्रा कस्बे के एक होटल में रूम लेकर रुका था, वहीं उसने सुसाइड कर लिया.

Banda News: यूपी के बांदा (Banda) में होटल के कमरे में एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम में लाइव करके फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक अतर्रा के नजदीक के गांव का रहने वाला था और मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था और वहीं से लौट कर होटल में कमरा लेकर रुका था, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

दरअसल, यह पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक होटल का है, जहां देर रात एक 22 वर्षीय युवक राहुल ने इंस्टाग्राम में लाइव पोस्ट करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के पीयार गांव का रहने वाला था और वह मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था. राहुल मुंबई से गुरुवार को ही वापस लौटा था और यहां अतर्रा कस्बे के एक होटल में किराए का कमरा लेकर रुका था, जहां देर रात उसने होटल के दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से फंदे में लटक कर फांसी लगा ली. 

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लगाई फांसी
फांसी लगाने के दौरान युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाकर पोस्ट की. आत्महत्या करने से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम में दो पोस्ट भी की थी जिसमें एक पोस्ट में उसने लिखा था "मम्मी पापा मुझे माफ करना मैं बहुत मजबूर हूं" और दूसरी पोस्ट में लिखा था कि "भाई मैं मरने जा रहा हूं, सबको राम राम गुड बाय" राहुल जिस समय आत्महत्या कर रहा था उस समय कुछ लोग उसे लाइव देख रहे थे और कमेंट लिखकर उसे सुसाइड करने से मना भी कर रहे थे. 

राहुल के परिजनों ने बताई ये बात
राहुल द्वारा आत्महत्या के कारण के बारे में स्पष्ट तौर पर अभी कुछ जानकारी नहीं है हालांकि राहुल के साथ किसी लड़की की कुछ फोटो मिली है .राहुल के पिता का कहना है कि उसने आत्महत्या क्यों की उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था. उसके दोस्तों से उन्हें जानकारी मिली थी कि राहुल बांदा गया है लेकिन वह घर नहीं आया और उन्हें उसके मौत की सूचना मिली जिसके बाद अब राहुल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. 

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि एक 22- 23 साल का युवक फतेहगंज थाना क्षेत्र के पीयार गांव का रहने वाला था और मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था. वह मुंबई से वापस आया था और अतर्रा कस्बे के एक होटल में रूम लेकर रुका था और वहीं उसने देर रात सुसाइड कर लिया. साथ ही उसने इंस्टाग्राम पर लाइव पोस्ट भी की है.

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि घरवालों को इसकी सूचना हो गई थी लेकिन वह लोग यह नहीं समझ पाए कि इसने कहां पर आत्महत्या की है. जब पुलिस थाना को जानकारी हुई इसके बाद ही पुष्टि हो पाई कि यह कौन है और कहां का है. सूचना के बाद सर्विलांस और फील्ड स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया है और घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2023: फिर से टल सकते हैं यूपी निकाय चुनाव! सपा ने लगाया आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप, जानें- पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget