एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: जंग के बीच यूक्रेन से लौटा बांदा का छात्र, बताया कैसे हैं वहां के हालात

Ukraine Russia War: यूक्रेन में फंसा बांदा का एक छात्र अपने घर वापस आ गया है. उसने बताया कि यूक्रेन के हालात हर दिन के साथ खराब हो रहे हैं. उन्हें भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

Banda News: यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई (Ukraine Russia War) के बीच हजारों भारतीय छात्र वहां फंसे हुए हैं. ऐसे में उन छात्रों को वापस लाना एक बड़ी चुनौती है. युद्ध के भयावह माहौल से बांदा के छात्र आलोक चंद्र की घर वापसी हुई है. आलोक यूक्रेन के इवानों शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे. रूस का हमला होने के बाद वो वहां फंस (Indian Student Returned From Ukraine) गए थे. जिसके बाद जैसे-तैसे वो बॉर्डर पहुंचे. आलोक ने कहा कि वहां पर हर दिन के साथ हालात और ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं.   

यूक्रेन से लौटा बांदा का लाल

बांदा के बबेरू तहसील के मर्का थाना क्षेत्र में समगर गांव काा छात्र आलोक चन्द्र यूक्रेन से लौटे हैं. उनके पिता जगरूप निषाद माध्यमिक विद्यालय समगरा में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं. 22 साल के आलोक यूक्रेन के शहर इवानों के फ्रांकीप मेडिकल कॉलेज में 2019 से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन रूस के हमले के बाद दूसरे छात्रों के साथ वो भी वहां फंस गए. ये वक्त उनके लिए बेहद परेशानी भरा था. 

ऑपरेशन गंगा के जरिए हुई वापसी

एक तरफ आलोक यूक्रेन में फंसे थे तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका को देखकर उसके परिजनों का भी बुरा हाल था. वो लगातार फोन के जरिए अपने बेटे की सलामती जान रहे थे. आलोक से उनकी बात हो रही थी लेकिन हालातों को देखते हुए उनसकी वतन वापसी बेहद मुश्किल लग रही थी. इन मुश्किलों के बीच भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया, जिसके तहत आलोक की सकुशल घर वापसी हो सकी. आलोक के घर लौटने से परिजन बेहद खुश हैं. उन्होंने आलोक को माला पहना कर और मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया. 

भारत सरकार को कहा शुक्रिया
 
इस दौरान आलोक ने बताया कि वहां के हालात दिन प्रतिदिन बहुत ही खराब होते जा रहे हैं हालांकि वह जिस जगह थे वहां खतरा कम था. लेकिन अब धीरे-धीरे वहां भी खतरा बढ़ता जा रहा था. ऐसे में किसी तरह वो बॉर्डर तक पहुंचे. जिसके बाद भारतीय दूतावास की मदद से वह सही सलामत अपने घर वापस लौट आए है. आलोक के परिजन भी उसकी वापसी से बेहद खुश हैं. 
 
ये भी पढें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget