एक्सप्लोरर

बलरामपुर मूकबधिर रेप मामला: मुठभेड़ में दो आरोपी दबोचे, गोलीबारी में दरोगा घायल, अखिलेश यादव ने की थी ये मांग

Balrampur News: 22 वर्षीय मंदबुद्धि और मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई, जो डीएम, एसपी और जिला जज जैसे सीनियर अधिकारियों के आवास से महज 800 मीटर की दूरी पर हुई थी.

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार रात हुई सनसनीखेज दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. इस मुठभेड़ में दारोगा अमित चौहान घायल हो गए, जिन्हें हाथ में चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना तब सामने आई जब एक 22 वर्षीय मंदबुद्धि और मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई, जो डीएम, एसपी और जिला जज जैसे सीनियर अधिकारियों के आवास से महज 800 मीटर की दूरी पर हुई. जिसने जनपद में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए.

क्या था पूरा मामला ?

जानकरी के मुताबिक  सोमवार रात करीब 8 बजे युवती अपनी ननिहाल से घर लौट रही थी, जो डीएम आवास के पास स्थित है. रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन उठाकर सुनसान खेत की ओर ले गया और दुष्कर्म किया. युवती बोल या शोर मचा नहीं सकती थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी घटना के बाद फरार हो गया. परिजनों ने करीब एक घंटे तक उसकी तलाश की, जिसके बाद वह खेत में संदिग्ध हालत में मिली. उसे तत्काल जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों ने बताया कि युवती की हालत स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से आहत है.

सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा चूक

घटना का एक 14 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती भागती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो एसपी आवास के पास लगे कैमरे में कैद हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि बहादुरपुर पुलिस चौकी, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है. किसी भी पुलिसकर्मी को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी. जिसने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. यही नहीं सोशल मीडिया पर लड़की के भागने का वीडियो वायरल हुआ तो योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गयी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.

https://x.com/yadavakhilesh/status/1955511942858055845

मुठभेड़ में दरोगा घायल

एसपी बलरामपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया गया. विशेष टीमों का गठन कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई. बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इस दौरान दारोगा अमित चौहान के हाथ में गोली लगने से वे घायल हो गए. घायल दारोगा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में अभियुक्तों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद उन्हें दबोचा गया.

परिजनों का आरोप

उधर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि इतने संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है. उन्होंने मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget