एक्सप्लोरर

Balrampur Crime: बलरामपुर पुलिस को मिली सफलता, लूटकांड में शामिल 5 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

मामला थाना तुलसीपुर से जुड़ा हुआ है. यहां के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, थाना गौरा चौराहा के ग्राम सभा गोदहना में इंडियन बैंक का एक सीएसपी सेंटर संचालित कर रहे हैं.

Balrampur News: बलरामपुर जिले में थाना तुलसीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा बिलोहा में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. बुधवार को हुई इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला रखी थी. पुलिस अधिकारियों ने इस घटना का सफल अनावरण 24 घंटे के भीतर किया है. घटना में लूटे गए एक लाख अस्सी हजार रुपए के साथ-साथ लूटे गए बैग में से कागजात को भी बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई कार व देशी तमंचे को भी बरामद कर लिया है. घटना में शामिल अभियुक्त गौरा चौराहा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है.

मामला थाना तुलसीपुर से जुड़ा हुआ है. यहां के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, थाना गौरा चौराहा के ग्राम सभा गोदहना में इंडियन बैंक का एक सीएसपी सेंटर संचालित कर रहे हैं. वह रोज़ अपने तुलसीपुर आवास से बाइक के ज़रिए गोदाहना जाया करते हैं. इसी बीच बदमाशों ने घात लगाकर उनपर हमला कर दिया. हॉकी से लुटेरों ने पहले बैंक मित्र की खूब पिटाई की. जब वह जमीन पर गिर गए तो तमंचा सटाकर उनसे पैसों और कागजात से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. अपराधियों ने बैंक मित्र से 1.80 लाख रुपए की लूट की. पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया जिसके बाद सीओ कुंवर प्रभात सिंह के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन किया गया. टीमों ने लगातार लोकल इंटेलिजेंस के जरिए अपराधियों के घर दबिश देना शुरू किया. 

24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर ही घटना में शामिल सभी 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से न केवल बैंक मित्र से लूटे गए एक लाख अस्सी हजार रुपए को बरामद किया गया. बल्कि आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा दो अदद जिंदा कारतूस भी बरामद की गई. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई गाड़ी व अन्य चीजें भी बरामद की गई. बताया जाता है घटना का मास्टरमाइंड डब्लू उर्फ रिजवानुल हक थाना गौरा चौराहा का हिस्ट्रीशीटर है. इसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में कुल 12 मुकदमे पंजीकृत हैं. इसके साथ ही रवीश कुमार के ऊपर भी संगीन धाराओं में एक मुकदमा पंजिकृत है. जबकि संजय निषाद के ऊपर संगीन धाराओं में तीन मुकदमे पंजीकृत है.

पुलिस ने टीम को इनाम देने की घोषणा की

सफीउल्लाह उर्फ बबलू के ऊपर भी तुलसीपुर में एक अभियोग पंजीकृत बताया जा रहा है. वहीं, अवधेश कुमार यादव के ऊपर भी संगीन धाराओं में गोरखपुर व तुलसीपुर में दो मुकदमे पंजीकृत हैं. पुलिस अधीक्षक ने घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को ₹10000 की इनाम की घोषणा भी की है. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना के अनुसार इस लूट में प्रयोग किए गए सभी तरह के साक्ष्यों को जुटा लिया गया है. इसके साथ पूरे पैसे को भी बरामद कर लिया गया है और सभी 5 अभियुक्तों को न्यायालय भेजकर रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया है. जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget