एक्सप्लोरर

बलिया में प्रेमी का खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर के सामने खुद को लगाई आग

Ballia News: फैयाज अंसारी ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने शादी के लिए दबाव बनाने के इरादे से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

UP News: बलिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एकतरफा प्यार में प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग को आग लगा ली. जिससे एकाएक वहां हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की आग बुझाई और अस्पताल ले गए, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फ़िलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक फैयाज अंसारी ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने शादी के लिए दबाव बनाने के इरादे से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक आग की लपटों में घिरा छटपटाते हुए दिखाई दे रहा है.

डायल 112 को मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक सुबह लगभग 8:15 बजे डायल 112 के द्वारा  से पुलिस को सूचना मिली कि आमडारी गांव निवासी फैयाज पुत्र गुड्डू ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है. ASP कृपाशंकर के अनुसार, स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. युवक प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. प्रेमिका के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है.

घटना के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फैयाज ने पहले खुद पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा ली थी. आग की लपटों में घिरा वो दर्द से छटपटाते हुए भागता रहा. कुछ लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

पहले भी हो चुका है झगड़ा

वहीं इस मामले में प्रेमिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी पहले से ही कहीं और तय हो चुकी है. फैयाज ने सुबह उनके घर के सामने आकर यह खौफनाक कदम उठाया. उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे पंचायत के माध्यम से सुलझा लिया गया था.

एक साल से प्रेम-प्रसंग की बात

उधर इस मामले में चश्मदीद और पड़ोसी अलीम ने बताया कि फैयाज और प्रेमिका के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. फैयाज बाहर नौकरी करने चला गया था और हाल ही में लौटा था. उसने शादी के लिए दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया.

पुलिस जांच जारी

ASP कृपाशंकर ने बताया कि घटना की जांच चल रही है. प्रेमिका के परिवार और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसे वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget