एक्सप्लोरर

Ballia News: यूपी में सांड ने ली बुजुर्ग की जान, दीपावली पर मंदिर में जा रहे थे दीया जलाने

Ballia Bull Attack: बलिया में दिवाली के त्योहार के दिन एक बड़ा हादसा हो गया, जहां मंदिर में दीया जलाने जा रहे 84 साल के बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटक दिया. जिससे उनकी मौत हो गई.

Ballia News: उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन इनकी वजह से कई बड़े हादसे हो जाते हैं. कई बार तो इनकी वजह से लोगों की जान तक चली जाती है. ऐसा ही यूपी के बलिया जनपद में देखने को मिला जहां एक सांड ने 87 वर्षीय बुजुर्ग को पटक कर मार डाला. बुजुर्ग दीवाली के मौके के पर मंदिर में दीया जलाने के लिए जा रहे थे, तभी सांड ने उन्हें रास्ते में पटक दिया. 

ये दर्दनाक घटना बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक यहां रहने वाले 87 साल के बुजुर्ग राज कुमार गुप्ता दीपावली के अवसर पर उनके घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक मंदिर में दीया जलाने जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में अचानक उनके सामने सांड आ गया. इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते और खुद को सांड से बचा पाते, सांड ने उन्हें उठाकर नीचे पटक दिया. 

सांड ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला

सांड ने बुजुर्ग को इतनी तेज उठाकर पटका कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद आसपास के लोग उनकी ओर बचाने के लिए भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग दीपावली के पर्व पर मंदिर में दीये जलाने जा रहे थे. जहां रास्ते में उनका सामने सांड से हो गया और सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया और मार डाला. 

आवारा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बुजुर्ग के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. घटना के बाद से आवारा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. ये पहली बार नहीं है जब आवारा पशुओं की वजह से इस तरह के हादसे देखने को मिले हों, पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है. 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसी 40 जानों को बचाने की जद्दोजहद तेज, सीएम धामी निरीक्षण करने पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget