एक्सप्लोरर

CM योगी की सख्ती के बाद बहराइच में स्थिति सामान्य, CO महसी रूपेंद्र गौड़ को हटाया

Bahraich Violence: बहराइच में हालात काबू में आने के बाद अब कार्रवाई का दौर भी शुरू हो गया है. CO महसी रूपेंद्र गौड़ को हटाया गया है और रामपुर के सीओ रवी खोखर को बहराइच में सीएम महसी का चार्ज दिया गया.

Bahraich Violence News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बहराइच में स्थिति अब सामान्य है. बहराइच में जब ग्राउंड जीरो पर सीनियर अधिकारी उतरे तो माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम हुई. इस हिंसा से जुड़े अब तक 52 उपद्रवियों को जेल भेजा गया है, दो शिफ्टों में 24 घंटे पल-पल की निगरानी  सीनियर अधिकारी कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रभावित इलाकों को नौ सेक्टर में बांट पुलिस और जिला प्रशासन हर पल की अपडेट ले रहा है. 

वहीं खुद सीएम योगी हर घंटे की रिपोर्ट ले रहे हैं और लगातार उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी कि कार्रवाई की जा रही है. अराजकतत्वों पर शिकंज कसा जा रहा है, वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवी चिन्हित किये जा रहे हैं. बहराइच हिंसा के बाद कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है और प्रभावितों की मदद के लिए सर्वे कराया जा रहा है. सोशल मीडिया के जरिये भी अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है. उपद्रवियों की आपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है और मुकदमों की डिटेल जुटाई जा रही है. 

CO महसी रूपेंद्र गौड़ को हटाया

वहीं बहराइच में हालात काबू में आने के बाद अब कार्रवाई का दौर भी शुरू हो गया है. CO महसी रूपेंद्र गौड़ को हटाया गया है और रामपुर के सीओ रवी खोखर को बहराइच में सीएम महसी का चार्ज दिया गया. बहराइच में सीओ रूपेंद्र गौड़ के इलाके में ही हिंसा हुई थी. इससे पहले चौकी इंचार्ज महसी और एसओ हरदी को सस्पेंड किया गया था अब सीओ महसी रूपेंद्र गौड़ के भी सस्पेंशन की तैयारी है, फिलहाल रूपेंद्र गौड़ को हटाया गया है.  

सीएम योगी ने ग्राउंड जीरो पर भेजे अधिकारी

बता दें कि सीएम योगी की सख्ती का असर है कि कुछ ही घंटों में उपद्रवी बेदम हो गए. सीएम योगी की उत्तर प्रदेश दंगा निरोधक नीति का ही असर है कि प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की घटना का संज्ञान लेने के बाद स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए उच्च अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर भेजा था. सीएम योगी के निर्देश के बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश, गृह सचिव संजीव गुप्ता, एडीजी जोन गोरखपुर, आईजी रेंज, डीआईजी, मंडलायुक्त देवीपाटन शशि भूषण सुशील ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया.

(पीटीआई इनपुट के साथ)

अमेठी में तेज रफ्तार बाइक और ट्रक की टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget