एक्सप्लोरर

'मेरा परिवार बर्बाद हो गया..', सीएम योगी से मुलाकात पर बोले मृतक रामगोपाल मिश्रा के पिता

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी से मुलाकात पर मृतक के पिता कैलाश नाथ ने कहा कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है. उनका पूरा परिवार उजड़ गया है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच हिंसा में मारे गए युवक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इस बीच पीड़ित परिवार लखनऊ पहुँच गया है. सीएम योगी से मुलाकात पर मृतक के पिता कैलाश नाथ ने कहा कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है. उनका पूरा परिवार उजड़ गया है. उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की. 

कैलाश नाथ ने कहा कि हम अपना दर्द कहां बताएं कि हमारे बेटे को गोली से मारा गया है. जिन लोगों ने उसे मारा है उन्हें भी सजा दी जाए. उन्होंने हमारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया. उन्हें भी सजा मिली चाहिए. सीएम योगी ने इस मामले में को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है. इस दौरान वो परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे.  

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही ये बात
वहीं दूसरी तरफ बहराइच की घटना पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बहराइच में स्थिति नियंत्रण में है. घटना के उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी, यदि पीछे से कोई षड्यंत्र किया गया है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि लापरवाह पुलिस अधिकारियों की भी जांच की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं. इस घटना से पीड़ित परिवार को असीम पीड़ा पहुंची है. इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के डीएनए में ही दंगा फसाद है. हमारी प्रतिबद्धता राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में है.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में हुई हिंसा की घटना को गंभीरता से लिया है. जिसके बाद इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अफ़सरों पर गाज गिर सकती है. सीएम योगी ने ज़िम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं वहीं एसपी वृंदा शुक्ला को भी हटाया जा सकता है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता सोमवार से ही यहां कैंप कर रहे हैं.   

बहराइच में सोमवार को हुई हिंसा के बाद अब भी तनाव की स्थिति है जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर 12 कंपनी पीएसी और आरपीएफ की टीम के साथ एक दर्जन से अधिक जनपदों की पुलिस फोर्स को घटना स्थल के आस-पास तैनात किया गया है.

कर्ज माफी की अफवाह पर गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget