एक्सप्लोरर

बहराइच हिंसा पर सीएम योगी सख्त, लापरवाह अफसरों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा में लापरवाही बरतने के मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. एसपी वृंदा शुक्ला पर भी इसकी गाज गिर सकती है.

Bahraich Violence: बहराइच में दुर्गा विसर्जन यात्रा को लेकर हुए बवाल और उसके बाद भड़की हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्यवाई को कहा है. मुख्यमंत्री ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और गृह सचिव से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है. 

सीएम योगी ने कहा कि बहराइच में हुई हिंसा में लापरवाही बरतने के मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला पर भी इसकी गाज गिर सकती है उन्हें भी हटाया जा सकता है. इस मामले में लोकल इंटेलिजेंस फेलियर साफतौर पर दिखाई दे रही है. जिसे लेकर योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त है. 

जिम्मेदार अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
सोमवार को बहराइच में बिगड़े हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और होम सेक्रेटरी संजीव गुप्ता को हालात सँभालने के लिए बहराइच भेजा गया. दोनों बड़े अधिकारी आज मंगलवार को भी यहाँ कैंप करेंगे. जिसके बाद वो मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट देंगे. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है. 

हिंसा के बाद बहराइच में अब भी तनाव है. जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर 12 कंपनी पीएसी और आरपीएफ की टीम के साथ एक दर्जन से अधिक जनपदों की पुलिस फोर्स को घटना स्थल के आस-पास तैनात किया गया है. शांति व्यवस्था कायम बनाये रखने को लेकर लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था की मुस्तैदी को लेकर प्रदेश स्तर के आला अधिकारी पल पल का जायजा ले रहे हैं. 

पुलिस ने इस मामले में छह नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके अलावा 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मोहम्मद आवेश, तजमुल, मोहम्मद निसार, दिलशाद, रेहान, इरफान, हबीबुल्ला, अरमान, मोहम्मद नदीम, आदिल, जावेद, लारेब, असलम, रियाज अहमद, महफूज आलम, मकसूद आलम, शमी मोहम्मद, वाकर, इरशाद अहमद, इमरान, रियाज, जाहिद, मोहम्मद  दानिश, मोहम्मद सलीम, अफगान, इमरान अंसारी को हिरासत में लिया गया है .

कर्ज माफी की अफवाह पर गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget