एक्सप्लोरर

बहराइच में धार्मिक चबूतरे को क्षतिग्रस्त करने पर गांव में तनाव, पुलिस ने 14 लोग हिरासत में लिए

Bahraich News: पडोहिया गांव के पास गांवट माता स्थान पर बने धार्मिक चबूतरे को मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही चार नीम के पेड़ों को भी काट दिया गया,

उत्तर प्रदेश के बहराइच में महसी तहसील थाना रामगांव क्षेत्र के पडोहिया गांव के पास स्थित एक बाग में देव स्थान पर बने धार्मिक चबूतरे को कल देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने की घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.

घटना की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग धार्मिक स्थल पर एकत्र हुए और शरारती तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया. इस मामले में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है.

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक रामगांव थाना क्षेत्र के पडोहिया गांव के पास गांवट माता स्थान पर बने धार्मिक चबूतरे को मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही चार नीम के पेड़ों को भी काट दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

तनाव को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और भारी संख्या में बल तैनात किया. सीओ रवि खोखर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. संदिग्धों की पहचान के बाद 14 लोगों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई, जिन्हें जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस मौजूद रहेगी.

गांव में अभी भी है तनाव

स्थानीय लोगों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की. गांववासियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर हमले से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ी है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस की सतर्कता बरती जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget