एक्सप्लोरर

CM योगी के बहराइच दौरे से पहले बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में मिला विस्फोटक, जांच शुरू

UP News: बहराइच में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे पर पहले बड़ी साजिश नाकाम हुई है. भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से जनपद में हड़कंप मच गया है. मामले में जांच शुरू हो गई है.

Bahraich News: यूपी के बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से जनपद में हड़कंप मच गया है. विस्फोटक सामग्री के साथ 36 से अधिक बंगालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है. वहीं इस मामले भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने तत्काल मामले की जांच करवाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को रद्द करने की मांग की है.

बताया जा रहा है अल्फा जिईओ लिमिटेड पेट्रोलियम कम्पनी के द्वारा डीजल पेट्रोल  की तलाश को लेकर बड़े पैमाने पर जमीन खोदकर विस्फोटक सामग्री डालने का काम किया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इलाकाई भाजपा विधायक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. साथ ही बीजेपी विधायक ने सीएम योगी का दौरा रद्द करने की मांग उठाई है. विस्फोटक सामग्री के मामले में अल्फा जिईओ लिमिटेड कंपनी के एरिया मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि काम करने से पहले हमसे चूक हुई है, उन्होंने कहा कि विस्फोटक की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देनी चाहिए थी.

बीजेपी विधायक ने की CM का दौरा रद्द करने की मांग
फिलहाल भाजपा विधायक की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को सीज कर दिया गया है, वहीं जांच के लिए बॉम्ब स्क्वायड को बुलाया गया है. भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि एक तरफ जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन है, ऐसे में बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री बरामद होना सुरक्षा में चूक का संकेत देता है. विधायक ने मांग की है कि जब तक इस मामले का निस्तारण नही हो जाता, तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा रद्द किया जाए.

इस मामले में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व और पुलिस फोर्स की टीम मौके पर पहुंची है. जिस कंपनी के द्वारा काम किया जा रहा है उन्होंने एसओपी का पालन नहीं किया जिसकी वजह से स्थिति बिगड़ गयी. काफी मुश्किल के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को शांत किया गया है. फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है, कुछ लोग हिरासत में है जिनसे पूछताछ की जा रही है. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है.

ये भी पढ़ें: महोबा में बकरीद की रात गौवंश का सिर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget