एक्सप्लोरर

'सालार मसूद गाजी को इस्लाम के अनुसार...' बहराइच में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

UP News:  उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. सीएम ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा अनावरण के मौके पर कहा कि महाराजा सुहेलदेव को जो सम्मान मिलने चाहिए वो नहीं मिला. डबल इंजन के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संकल्प लिया था, और मुझे प्रसन्नता कि प्रधानमंत्री मोदी के विरासत और विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए मूर्ति का अनावरण हो रहा है. बहराइच के मेडिकल कॉलेज का नाम पर सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है. आजमगढ़ के विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा है. 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महापुरुषों के प्रति सम्मान में क्या होना चाहिए उसकी अभिव्यक्ति है . मैंने कहा था विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद होना चाहिए और राष्ट्रनायकों का सम्मान होना चाहिए. 1,000 साल पहले इस प्रकार के शौर्य और पराक्रम की गाथा को सच कर के दिखाया था. 10 जून 1934 को महाराजा सुहेलदेव ने एक विदेशी आक्रांता गजनी से चला था भारत को लूटने के लिए 3 लाख की सेना लेकर चला.

सीएम ने कहा कि उस विदेशी आक्रांता को रोकने की युक्ति महाराज सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति के नाते बड़ी प्रखरता के साथ, मथुरा से लेकर बहराइच तक इनकी बाधाएं खड़ी की यहां पहुंचते पहुंचते उसकी आधी सेना समाप्त हो चुकी थी. और जब वह महाराजा सुहेलदेव के सामने पड़ा तो महाराजा सुहेलदेव ने कुल 20 से 25 हजार के साथ उन विदेशी आक्रांताओं को गाजर-मूली की तरह काट दिया. और सालार मसूद जिंदा पकड़ा गया और उसको सजा भी ऐसी हुई जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता है. 

'नाइंसाफी नहीं होने देंगे...'
सीएम ने कहा कि इतिहास ने भले ही उनके साथ नाइंसाफी की है लेकिन डबल इंजन की सरकार नाइंसाफी नहीं होने देगी. जिन लोगों ने इस युद्ध में भाग लिया था धर्म और धऱा को बचाने का काम किया था उन लोगों को वंचित कर दिया गया, उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने क्या किया. महाराज सुहेलदेव के नाम पर ये स्मारक पहले क्यों नहीं बन पाया. क्योंकि वोट बैंक कि तो चिंता थी लेकिन महापुरुषों का नाम कहीं रख देंगे कहीं तुष्टिकरण की नीति फेल न हो जाए और मुस्लिम वोट बैंक के नाते वे लोग विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते थे. 

UP में कांवड़ यात्रा से कुछ महीने पहले फिर निकला जिहाद का 'जिन्न' इस ऐलान ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना का महिमामंडन करते हैं, जब भाजपा सरदार पटेल के जयंती को पूरे प्रदेश और देश में बनाती है, तब समाजवादी पार्टी जिन्ना का गुणगान करती है. जब हम महाराजा सुहेलदेव के विजयउत्सव को मनाने की बात करते थे तो कांग्रेस और सपा कहती थी कि गाजी मिंया का विवाह होना चाहिए. मैं धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने गाजी के नाम पर होने वाले आयोजनों को बंद करा दिया है.

सीएम ने कहा कि वे लोग कौन थे जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करते थे, कौन लोग थे जो बिजली पासी के शौर्य को भुलाने का काम करते थे, ऐसा ही स्मारक हम लखनऊ में बनाने जा रहे हैं. 1857 की क्रांति की विरांगनाओं ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया था. उन्होंने कहा कि आज कोई अयोध्या में भगवान राम के मंदिर पर प्रश्न नहीं खडा कर सकता, भगवान राम का अयोध्या में मंदिर बन गया है और राजा राम का दरबार अयोध्या में सज चुका है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
UP News: आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget