एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remarks: 'अपने गिरेबान में झांकें दानिश अली', रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

Ramesh Bidhuri Remarks News: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया कि लोकसभा में बिना मतलब बोलने वाले दानिश अली हैं. भाषण के दौरान बसपा सांसद दानिश अली बेवजह टीका टिप्पणी करते हैं.

Brij Bhushan Sharan Singh News: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (BJP MP Ramesh Bidhuri Remarks) की बसपा सांसद कुंवर दानिश अली (BSP MP Danish Ali) पर अभद्र टिप्णी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A Alliance) ने विवादित बयान देनेवाले सांसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. देशभर में मचे सियासी बवाल के बीच कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह दानिश अली पर ही भड़क गए. उन्होंने दानिश अली को गिरेबान तक में झांकने की नसीहत दे डाली. बता दें कि रमेश बिधूड़ी आपत्तिजनक बयान से चौतरफा घिर गए हैं. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह प्रतिभा सम्मान में शामिल होने बहराइच (Bahraich) के हुजूरपुर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि अगर रमेश बिधूड़ी ने गलत किया है तो लोकसभा स्पीकर कानूनन सजा देंगे, लेकिन दानिश अली को टीका टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.

मसखरे हैं सांसद दानिश अली- बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया कि लोकसभा में बिना मतलब बोलने वाले दानिश अली हैं. उन्होंने कहा कि भाषण के दौरान बसपा सांसद दानिश अली बेवजह टीका टिप्पणी करते हैं. दानिश अली की बेवजह टीका टिप्पणी का सामना प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी करना पड़ता है. उन्होंने सांसद दानिश अली को मसखरा बताया. गौरतलब है कि गुरुवार को संसद में विशेष सत्र के चौथे दिन चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा हो रही थी.

रमेश बिधूड़ी के बयान पर क्या बोले कैसरगंज सांसद?

आरोप है कि बसपा सांसद दानिश अली के टोकने पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए और गुस्से में उन्होंने संसद की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखा. बीजेपी सांसद की ओछी बयानबाजी से आहत दानिश अली ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी में बिधूड़ी का मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की. संसद की कार्यवाही से बीजेपी सांसद रमेश बिधू़ड़ी के आपत्तिजनक बयान को हटा लिया गया है. विपक्ष बीजेपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ा है. विपक्ष के मुताबिक पार्टी की तरफ से बीजेपी सांसद को नोटिस भेजा जाना पर्याप्त नहीं है.   

Ramesh Bidhuri Remarks: 'संसद में मुझसे कहा गया पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते', सपा सांसद एसटी हसन का छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget