एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में सांप की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम, केस दर्ज

Baghpat News: वन विभाग ने पशु विभाग की टीम को बुलाकर सांप का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सांप की रीढ़ की हड्डी टूटी मिली, उसके सिर में चोट और इंटरनल ब्लीडिंग की बात सामने आई है.

Baghpat Snake Postmortem: उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में सांप को मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस युवक ने एक दस फीट लंबे सांप को डंडे और भाले से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. 

उधर, वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों ने पशु चिकित्सकों की टीम से सर्प को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराया. इस रिपोर्ट में सांप की रीढ़ की हड्डी टूटी मिली है, उसके सिर पर चोट के निशान मिले और इंटरनल ब्लीडिंग (Internal Bleeding) के साथ-साथ ब्रेन भी डेमेज (Brain Damage) मिला है. पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने सांप को वन विभाग के कार्यालय पर जला दिया. 

युवक ने डंडे और भाले से सांप को मारा
खबर के मुताबिक सात जनवरी की शाम छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में लगभग 10 फीट लंबा पीला सर्प बैठा हुआ था. इसी दौरान एक युवक ने भाले और डंडे से वार कर सांप को मार दिया और उसे जमीन में दफन कर दिया. आरोपी जब इस सांप को मारने के बाद डंडे और भाले पर उठाकर ले जा रहा था तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद ये वीडियो वन विभाग तक भी पहुंच गया. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो वन रक्षक संजय कुमार ने छपरौली थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी स्वालीन के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. वन विभाग की शिकायत के बाद पशु विभाग की टीम को बुलाकर सांप के शव को फिर से बाहर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम करवाया गया. 

सांप के पोस्टमार्टम के बाद केस दर्ज
पशु चिकित्साधिकारी छपरौली के निर्देश पर डा. संजीव वरिष्ठ, डा. आशुतोष गुप्ता व डा. रोहित सिंह ने सर्प के शव का पोस्मार्टम किया, जिसमें सर्प की रीढ़ की हड्डी टूटने, सिर पर चोट लगने, इंटरनल ब्लीडिंग और ब्रेन डेमेज होने के कारण सर्प की मौत होना आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं वन विभाग ने सांप के शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

इस मामले पर सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि वन रक्षक संजय कुमार की तहरीर पर आरोपी स्वालीन पर वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत छपरौली थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking: जोशीमठ में अगस्त 2022 की रिपोर्ट लागू करना जरूरी, 10 प्वाइंट में जानें क्या थी उत्तराखंड कमेटी की मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget