एक्सप्लोरर

बागपत में SSB जवान ने CNG पंप में की फायरिंग, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद

UP News: बागपत में असम से छुट्टी पर लौटे एसएसबी जवान ने गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में सीएनजी पंप फायरिंग कर दहशत फैला दी. शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी.

Baghpat News: असम से छुट्टी लेकर घर आए एसएसबी के जवान का पारा इतना चढ़ गया कि उसने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर सीएनजी पंप को दहला दिया. बड़ौत डिपो की रोडवेज बस के चालक-परिचाल के साथ मारपीट कर दी. मामला बढ़ता देख आरोपी जवान फरार हो गया, जबकि परिचालक ने घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करा दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार करते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौली गांव में सीएनजी पंप है, जिस पर चार नवंबर की रात बड़ौत रोडवेज डिपो की बस लेकर चालक और परिचालक पहुंचे और सीएनजी भरवाने लगे. इसी दौरान बस के सामने एक कार आकर रुकी और उसमें से जयदीप तोमर ने बस को हटाने के लिए कहा. इसी बात पर बस के चालक-परिचालक ओर जयदीप के विवाद कहासुनी हो गई. परिचालक अमित कुमार का कहना है कि जयदीप तोमर अपनी कार से पिस्टल उठा लाया और एक के बाद एक कर दो फायर कर दिया. उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर भाग निकला.

पुलिस ने कब्जे में ली लाइसेंसी पिस्टल
इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल का कहना है कि सीएनजी पंप पर रोजवेज बस के चालक-परिचालक और जयदीप तोमर के बीच गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद जयदीप तोमर ने अपनी पिस्टल से दो फायर कर दिए. यह जानकारी परिचालक अमित कुमार ने कोतवाली में आकर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने के बाद जयदीप तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. उसके बाद पुलिस ने आरोपी जयदीप को गिरफ्तार कर लिया. वह आवास विकास कालोनी बड़ौत का रहने वाला है. उसका लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है. जयदीप एसएसबी में जवान है जो आसाम में तैनात है.

ये भी पढ़ें: पीलीभीत में दबंगों के कारण पलायन को मजबूर हुआ परिवार, घर के बाहर लगाया पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget