एक्सप्लोरर

Baghpat News: 11वीं के छात्र ने साथियों संग मिलकर स्कूल बस पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे 20 बच्चे, पुलिस ने हिरासत में लिया

Baghpat School Bus Firing: बस मैं बैठे बच्चों ने जैसे ही गोली चलती हुई देखी तो वह बुरी तरह सहम गए और अपनी सीटों से नीचे बैठ गए. घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

Baghpat News: बागपत (Baghpat) में बच्चों से भरी स्कूल की बस पर फायरिंग का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैली गई है. यहां एक स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र ने अपने दो साथियों के साथ अपने ही स्कूल की बस पर तमंचे से फायरिंग कर दी. तमंचे से चली गोली बस के शीशे को पार करती हुई निकल गई. गनीमत यह रही कि बस के आगे कोई छात्र नहीं बैठा हुआ था. गोली चलने के बाद बस में सभी बच्चे सहम गए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि तीनों आरोपी बालिग हैं या नाबालिग हैं.

दरअसल, बागपत के बड़ौत शहर के कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं के दो छात्रों में तीन दिन पहले गाली-गलौज हो गई थी, जिसके बाद दोनों छात्रों के बीच झगड़ा बढ़ गया. स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र बस में लगभग 20 बच्चों के साथ अपने घर जा रहा था. उसी दौरान आरोपी छात्र ने अपने दो साथी बुला लिए और बस का पीछा करते हुए बड़ौत-छपरौली मार्ग पर एक भट्ठे के सामने बस पर बायीं और तमंचे से फायर कर दिया. गोली बस की बायीं और लगी और शीशे को चीरती हुई सामने शीशे से पार हो गई. 

क्या है पूरा मामला?
बस मैं बैठे बच्चों ने जैसे ही गोली चलती हुई देखी तो वह बुरी तरह सहम गए और अपनी सीटों से नीचे बैठ गए. घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए. उधर सूचना के बाद पुलिस ने मोके पर पहुंचकर सभी बच्चों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया. पुलिस का कहना है कि कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद एक छात्र ने इंटर कालेज में पढ़ने वाले दो साथी छात्रों को बुला लिया, जो उसके कहने पर तमंचा लेकर पहुंच गए. तीनों छात्रों ने बस पर तमंचे से गोली चला दी. उसी बस में छात्र का विरोधी छात्र भी बैठा हुआ था. तीनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है.

उधर, पुलिस का कहना है कि तीनों नाबालिग हैं या ना नहीं, इसकी जांच की जा रही है. एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बड़ौत में कुछ छात्रों ने स्कूल बस पर फायरिंग की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 छात्रों को हिरासत मे ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि उनके पास ये हथियार कहां से आया है. साथ ही इस बारे में उनके परिजनों से भी पूछा जाएगा और आर्म्स एक्ट के तहत जो कार्रवाई बनती है वो भी की जाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

Uttarakhand: उत्तराखंड में एक रेट पर होंगी सभी जांच, धन सिंह रावत ने कहा- जल्द पूरी होगी डॉक्टरों की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget