एक्सप्लोरर

उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटियां बना रहे थे युवक? वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान समुदाय विशेष की व्यापारी दुकान पर थूक लगाकर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bageshwar News: बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान एक समुदाय विशेष के व्यापारी की दुकान पर थूक लगाकर रोटियां बनाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने मेले की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

शुक्रवार की रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक तंदूर में रोटियां डालने से पहले उन पर थूकते हुए दिखाई दे रहा था. यह वीडियो उत्तरायणी मेले की एक दुकान का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और जिला अधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका ईओ और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. दुकान के मालिक और वहां काम कर रहे अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

वायरल वीडियो पर बजरंग दल ने दी प्रतिक्रिया
पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के ने बताया कि मामले में आमिर (30) और फिरासत (25), दोनों निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है. इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196(1), 274, और 299 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपियों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का आरोप है. घटना के बाद बागेश्वर में सांप्रदायिक माहौल खराब होने की आशंका बढ़ गई. बजरंग दल और अन्य संगठनों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. इन संगठनों का कहना है कि ऐसी हरकतें समाज में जहर घोलती हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं.

जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय और कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने बताया कि उत्तरायणी मेले में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. पुलिस ने मेले में लगे अन्य दुकानों पर भी सतर्कता बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि उत्तरायणी मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और ऐसी घटनाएं इसकी गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं. कई लोगों ने इस घटना को धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है.

आरोपियों की न्यायालय में पेशी
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह घटना सुनियोजित थी या किसी व्यक्तिगत लापरवाही का नतीजा. जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी और उत्तरायणी मेले की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी. इस घटना ने मेले में आने वाले लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना को जन्म दिया है. सवाल उठ रहा है कि प्रशासन ने मेले में बाहर से आए व्यापारियों की पृष्ठभूमि की जांच क्यों नहीं की. यह भी चर्चा का विषय है कि खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है.

बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में हुई इस घटना ने न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि स्थानीय प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले पर नियंत्रण पाया गया है. अब यह देखना होगा कि न्यायालय में मामले की सुनवाई और जांच किस दिशा में जाती है.

यह भी पढ़ें- सपा प्रतिनिधिमंडल ने देखी एक्ट्रेस कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', कहा- 'देश उन लोगों को कभी नहीं भूलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget