एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'सिंदूर और मंगलसूत्र' वाले बयान पर घिरे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, महिला आयोग में शिकायत दर्ज

Dheerendra Shastri News: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं की तुलना खाली प्लॉट से की, जिस पर समाज सेविका नूतन ठाकुर ने आपत्ति दर्ज कराते हुए महिला आयोग से शिकायत की है.

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं. उन्होंने महिलाओं को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर महिला संगठनों ने आपत्ति जताई है. आजाद अधिकार सेना नामक संगठन की राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है. धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान महिलाओं के सिंदूर और मंगलसूत्र का जिक्र करते हुए उनकी तुलना खाली प्लॉट से की है.

समाजसेविका नूतन ठाकुर ने आरोप लगाए हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिलाओं के लिए अपशब्द कहे, जिसकी वजह से भारत की महिलाएं अपने आप को लज्जित और अपमानित महसूस कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद से सोशल मीडिया पर मीम बनाकर महिलाओं के लिए तमाम प्रकार की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं. 

महिला आयोग से कार्रवाई की मांग

नूतन ठाकुर का कहना है कि ‘‘धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान कहा कि जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है उनके बारे में हम समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है.’’ ठाकुर ने कहा कि एक महिला की तुलना प्लॉट से किया जाना और महिलाओं के संबंध में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी किया जाना अनुचित है. साथ ही यह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग से इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए अविलंब करवाई की मांग की गई है. 

गौरतलब है कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने ग्रेटर नोएडा में सात दिवसीय भागवत कथा की थी, जिसका समापण गत शनिवार को हुआ था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि "जिस स्त्री की शादी हो गई है उसकी दो पहचान होती है सिंदूर और मंगलसूत्र. जिस स्त्री की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र न हो तो समझिए प्लॉट खाली है." 

ये भी पढ़ें- Taj Mahal: ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी, क्या अब स्मारक को इससे पहुंच सकता है नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget