एक्सप्लोरर

Bageshwar News: डोली के सहारे मरीजों को लाने के लिए मजबूर, संचार और बिजली से भी वंचित हैं लोग

Uttarakhand News: गांव के युवा हरीश दानू ने बताया कि आज भी वह आधुनिक जीवन जीने की जगह पाषाण युग में जी रहे हैं. सड़क, संचार, बिजली आदि नहीं होने का ग्रामीण आज भी दंश झेल रहे हैं.

Bageshwar News: बागेश्वर (Bageshwar) के अंतिम गांव बोरबलड़ा में आज भी बीमार लोगों को डोली में लाने को ग्रामीण मजबूर है. सरकार विकास के लाखों दावे तो करती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आती है. बागेश्वर में जनप्रतिनिधि सड़कों से जिले को पूरी तरह से आच्छादित करने की बातें तो करते है लेकिन जिले के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है. हालात यह है किमरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आज भी डोली का सहारा लेना पड़ते है.

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के अंतिम गांव बोरबलड़ा का बड़ा बुरा हाल है. कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब होने पर उन्हें डोली से सड़क तक लाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के कार्यकाल से गांव की सड़क का निर्माण चल रहा है लेकिन 5 साल से ऊपर होने के बाद भी सड़क आज भी ग्रामीणों से काफी दूर है. 

लोगों को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
बागेश्वर जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर बोरबलड़ा गांव के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं. कुछ दिन पहले गांव के भराकांडे तोक की एक बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया. सड़क नहीं होने की वजह से ग्रामीण डोली के सहारे बुजुर्ग को करीब 7 किमी सड़क तक लाना पड़ा. उसके बाद गाड़ी से बदियाकोट और उसके बाद सीएचसी कपकोट लाया गया.

गांव के युवा हरीश दानू ने बताया कि आज भी वह आधुनिक जीवन जीने की जगह पाषाण युग में जी रहे हैं. सड़क, संचार, बिजली आदि नहीं होने का ग्रामीण आज भी दंश झेल रहे हैं. गांव के लिए साल 2019 से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अब भी सात किमी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है. यहां से वाहन की मदद से कपकोट अस्पताल तक लाना पड़ता है.कई बार सड़क तक लाने में मरीज की हालत काफी बिगड़ जाती है. गांव में नेटवर्क नहीं होने से लोग कोई दिक्कत आने पर 108 से संपर्क भी नहीं कर सकते हैं. फोन पर बात करने के लिए भी 30 से 35 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है. गांव में यूपीसीएल की बिजली नहीं है. माइक्रो हाईडिल से संचालित बिजली से लोगों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती है.

यह भी पढ़ें:-

Watch: सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget