एक्सप्लोरर

बदरीनाथ हाईवे बर्फ से ढका, शुरू नहीं हो पाई चारधाम यात्रा की तैयारियां, BRO और BKTC लेगी जायजा

Badrinath News: बदरीनाथ यात्रा शुरू होने में अब डेढ़ महीने का समय शेष है. यात्रा शुरू होने से पहले बीआरओ और बीकेटीसी ने तैयारियों का जायजा लिया है. बर्फबारी होने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध है.

Uttarakhand News: बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में अब महज डेढ़ माह का समय शेष है, लेकिन इस बार अत्यधिक बर्फबारी और लगातार खराब मौसम के कारण यात्रा तैयारियां शुरू नहीं हो पा रही हैं. हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक करीब 10 किलोमीटर के दायरे में नौ जगहों पर हिमखंड आ गए हैं, जिससे यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है.

फरवरी माह में हुई भारी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे अभी भी बर्फ से ढका हुआ है. बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने कड़ी मेहनत कर माणा गांव तक हाईवे को सुचारु कर दिया है, लेकिन बार-बार हो रही बर्फबारी से मार्ग फिर अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई है. रड़ांग बैंड, कंचनगंगा सहित कई अन्य स्थानों पर भी इस बार हिमखंड गिरे हैं. रड़ांग बैंड के पास दो नई जगहों पर उच्च हिमालय से विशाल हिमखंड आ गए हैं. कंचनगंगा में करीब 11 फीट ऊंचा हिमखंड आया था, जिसे काटकर हाईवे को सुचारु किया गया है.

यात्रा से पहले जरूरी सुविधाएं बहाल- प्रशासन
बदरीनाथ मंदिर के कपाट 4 मई को खुलने हैं, लेकिन बर्फबारी और खराब मौसम के कारण यात्रा तैयारियों में देरी हो रही है. प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू नहीं हो सकी हैं. सबसे अधिक समस्या जल संस्थान को उठानी पड़ रही है. धाम में पेयजल लाइनों के सुधारीकरण के लिए करीब एक करोड़ रुपये के टेंडर पास हो चुके हैं, लेकिन दो से तीन फीट जमी बर्फ के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है. जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने बताया कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा, उनकी टीम बदरीनाथ जाकर कार्य शुरू करेगी.

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा, नगर पंचायत, बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) और जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम धाम जाकर तैयारियों का जायजा लेगी. प्रशासन की योजना है कि यात्रा से पहले सभी जरूरी सुविधाओं को बहाल किया जाए, लेकिन वर्तमान में मौसम की अनिश्चितता के कारण कुछ नहीं कहा जा सकता.

बीआरओ कमांडर ने क्या बोला? 
बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि देश के प्रथम गांव माणा तक सड़क सुचारु कर दी गई है, लेकिन आगे भी कई नई जगहों पर हिमखंड गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने भी इस क्षेत्र में आगामी दिनों में हल्की बर्फबारी और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.

भारी बर्फबारी और लगातार खराब मौसम के कारण इस बार बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों में देरी हो रही है. हालांकि, बीआरओ ने कड़ी मेहनत कर हाईवे को खोल दिया है, लेकिन बार-बार गिर रहे हिमखंड और जमा हुई बर्फ के कारण काम प्रभावित हो रहा है. प्रशासन की ओर से जल्द निरीक्षण कर यात्रा को सुचारु बनाने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन अंतिम निर्णय मौसम पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें- यूपी में सभी जिलों के अधिकारियों को सीएम योगी के सख्त निर्देश, कहा- कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget