एक्सप्लोरर

बदरीनाथ धाम में बाल-बाल बचे यात्री, उड़ान भरते ही थंबी एविशयन का हेलीकॉप्टर हुआ अनियंत्रित

Uttarakhand News: प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ हेलीपैड से उड़ान भरते वक्त अचानक से अनियंत्रित हो गया. गनीमत रही कि किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ.

Chardham Yatra News: चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ हेलीपैड से उड़ान भरते ही अचानक अनियंत्रित हो गया. हालांकि पायलट की सूझबूझ और समय रहते नियंत्रित प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस हादसे में किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई है. 

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर फाटा से बदरीनाथ धाम पहुंचा था. यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद हेलीकॉप्टर ने नई सवारी के साथ वापसी के लिए उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन उड़ान भरते ही वह डिसबैलेंस हो गया और उसके पंखे हेलीपैड पर खड़े एक वाहन से टकरा गए.

घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने क्या कहा? 
स्थानीय पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा. थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान असंतुलित हो गया था, जिससे उसके पंखे खड़े वाहन से टकरा गए. हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने थंबी एविएशन की सभी हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है. फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी से केदारनाथ के लिए संचालित थंबी की सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं और बुक किए गए यात्रियों को दूसरी कंपनियों की सेवाओं में समायोजित किया जा रहा है.

5.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए चारों धाम के दर्शन
चारधाम यात्रा के इस सीजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अब तक 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं. पर्यटन विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल से 11 मई तक केदारनाथ धाम में 2.27 लाख, बदरीनाथ में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94,251 और यमुनोत्री में 1.13 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं, कुल पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर चुका है.

इस बीच हेलीकॉप्टर सेवाएं यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई हैं, खासकर बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों के लिए. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों की समीक्षा और कड़ी निगरानी की जरूरत को रेखांकित कर दिया है. प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और यात्रा से पहले हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें- कौन बनेगा यूपी का नया DGP? कई दावेदारों के नाम आए सामने, किसके नाम पर लगेगी मुहर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget